जादुई कला व कठपुतली नृत्य देख दर्शक मंत्रमुग्ध

जागरण संवाददाता सरपतहां (जौनपुर) क्षेत्र के अमारी गांव में संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार त

By JagranEdited By: Publish:Tue, 02 Feb 2021 04:46 PM (IST) Updated:Tue, 02 Feb 2021 04:46 PM (IST)
जादुई कला व कठपुतली नृत्य देख दर्शक मंत्रमुग्ध
जादुई कला व कठपुतली नृत्य देख दर्शक मंत्रमुग्ध

जागरण संवाददाता, सरपतहां (जौनपुर): क्षेत्र के अमारी गांव में संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार तथा सर्वांगीण विकास सेवा अकादमी द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित अवधी लोक संगीत एवं कला का तीन दिवसीय कार्यक्रम का सोमवार को समापन हो गया। इस मौके पर जादुई कला व कठपुतली नृत्य देखकर दर्शक भाव विभोर हो गए।

लोकोत्सव में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों के अलावा क्षेत्रीय लोक कलाकारों ने अपनी कला का जादू बिखेरा। उन्नाव से आए बालाजी ग्रुप ने होली गीत व लोक नृत्य से अनुपम छटा बिखेरी। लखनऊ के रितेश ग्रुप ने कठपुतली नृत्य, जादूगर सुरेश ने अपनी जादुई कला से लोगों को मंत्रमुग्ध व अचंभित कर दिया। लोक नृत्य की सुंदर प्रस्तुति राजीव त्रिपाठी, अभिषेक, रीना व पूनम द्वारा की गई। लोक संगीत की विभिन्न विधाओं में पारंगत सौरभ पांडेय, गौरव पांडेय, सुप्रिया त्रिपाठी, आकर्ष त्रिपाठी, अंकित मिश्रा व प्रखर पांडेय आदि ने अपनी प्रस्तुति से दर्शकों को भाव विभोर कर दिया। कार्यक्रम के सफल समापन पर संस्था के अध्यक्ष पंडित दयाशंकर पांडेय व सचिव इंदु प्रकाश मिश्र ने कलाकारों का संयुक्त रूप से आभार प्रकट किया।

chat bot
आपका साथी