जंगल में लगी आग से पेड़-पौधे झुलसे

मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र के जीरकपुर गांव में सई नदी के तटवर्ती जंगल में शुक्रवार को सुबह करीब नौ बजे आग लग गई। देखते ही देखते आग फैलते हुए पचास एकड़ से अधिक भू-भाग के सरपत के झुरमुट तक पहुंच गई। सरपत राख होने के साथ बड़े पैमाने पर पेड़-पौधे झुलस गए। फायर ब्रिगेड के जवानों व ग्रामीणों ने भारी मशक्कत कर किसी तरह आग पर काबू पाया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 22 Mar 2019 10:10 PM (IST) Updated:Fri, 22 Mar 2019 10:10 PM (IST)
जंगल में लगी आग से पेड़-पौधे झुलसे
जंगल में लगी आग से पेड़-पौधे झुलसे

जासं, बरईपार (जौनपुर): मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र के जीरकपुर गांव में सई नदी के तटवर्ती जंगल में शुक्रवार को सुबह करीब नौ बजे आग लग गई। देखते ही देखते आग फैलते हुए पचास एकड़ से अधिक भू-भाग के सरपत के झुरमुट तक पहुंच गई। सरपत राख होने के साथ बड़े पैमाने पर पेड़-पौधे झुलस गए। फायर ब्रिगेड के जवानों व ग्रामीणों ने भारी मशक्कत कर किसी तरह आग पर काबू पाया।

सुबह चोरहा गांव के सरपत के झुरमुट में अचानक आग की लपटें उठने लगी। ग्रामीणों के मौके पर पहुंचने तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग पूर्व दिशा में जीरकपुर गांव की तरफ बढ़ने लगी। जंगल के आस-पास पानी की सुविधा न होने से विवश ग्रामीण परेशान हो गए। आग बढ़ते हुए

पचासों एकड़ भू-भाग को अपने आगोश में ले लिया। सूचना के करीब एक घंटे बाद मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंची। लेकिन पानी नहीं मिलने की वजह से दिक्कत कम होने की बजाय बढ़ गई। किसी तरह गांव वालों की मदद से आग पर काबू पाया गया। सरपत के अलावा शीशम के वृक्षों को भी नुकसान हुआ है। हालांकि आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका।

chat bot
आपका साथी