11 माह बाद भी नहीं हो सका पुल का निर्माण

शारदा सहायक खंड-36 पर इब्राहिमपुर में बना पुल टूट

By JagranEdited By: Publish:Wed, 07 Apr 2021 06:59 PM (IST) Updated:Wed, 07 Apr 2021 06:59 PM (IST)
11 माह बाद भी नहीं हो सका पुल का निर्माण
11 माह बाद भी नहीं हो सका पुल का निर्माण

जागरण संवाददाता, तेजीबाजार (जौनपुर): शारदा सहायक खंड-36 पर इब्राहिमपुर में बना पुल टूट जाने के 11 माह बाद भी दुरुस्त नहीं हो सका। पुल ठीक न किए जाने की वजह से लकड़ी का अस्थाई पुल बना दिया गया है, जो कभी भी दुर्घटना की वजह बन सकता है। 15 मई 2020 को इस स्थल पर दशकों पूर्व बना पक्का पुल अचानक टूट गया था। आवागमन की भारी समस्या को देखते हुए ग्रामीणों ने बांस-बल्ली के सहारे नहर पर अस्थाई पुल का निर्माण जन सहयोग से किया था, लेकिन नहर में पानी भरने के दौरान यह हिलता है। इस रास्ते से बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे भी आते-जाते हैं। ऐसे में विद्यालय खुलने पर दिक्कत बढ़ सकती है। नहर विभाग के अधिशासी अभियंता यूके सिंह ने कहा कि पुल निर्माण का टेंडर हो चुका है। इसे जल्द ही दुरुस्त कराया जाएगा।

chat bot
आपका साथी