सपा कार्यकर्ताओं ने फूंका मुख्यमंत्री का पुतला

सपा नेता अजीत यादव बाबा ने प्रदेश में हो रही हत्याओं पर विरोध प्रदर्शन करते हुए गुरुवार को जगदीशपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का प्रतीक पुतला फूंका। उन्होंने कहा कि प्रदेश में लगातार अपराध बढ़ रहे हैं। दिन दहाड़े संभल में सपा नेता के ऊपर गोलियां बरसाईं जा रही हैं।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 04 Jun 2020 06:33 PM (IST) Updated:Thu, 04 Jun 2020 06:33 PM (IST)
सपा कार्यकर्ताओं ने फूंका मुख्यमंत्री का पुतला
सपा कार्यकर्ताओं ने फूंका मुख्यमंत्री का पुतला

जासं, जौनपुर: सपा नेता अजीत यादव बाबा ने प्रदेश में हो रही हत्याओं पर विरोध प्रदर्शन करते हुए गुरुवार को जगदीशपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का प्रतीकात्मक पुतला फूंका। उन्होंने कहा कि प्रदेश में लगातार अपराध बढ़ रहे हैं। दिनदहाड़े संभल में सपा नेता के ऊपर गोलियां बरसाईं जा रही हैं। आम जनता अपने को सुरक्षित महसूस नहीं कर रही है। घर की बहू-बेटियां बाहर निकलने से डर रही हैं। प्रदेश सरकार जल्द से जल्द आपराधिक घटनाओं पर नियंत्रण नहीं करती है तो मुख्यमंत्री को अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। पुतला फूंकने में विकास यादव, शिवम यादव, विपिन, प्रवेश, जय सिंह यादव, अजय, आशीष यादव शामिल थे।

chat bot
आपका साथी