साथी पर हमले से कर्मचारियों में आक्रोश

जागरण संवाददाता, जौनपुर : यूपी एजूकेशन मिनिस्ट्रियल आफिसर्स एसोसिएशन की शनिवार को जिला बेसिक शिक्षा

By JagranEdited By: Publish:Sun, 26 Feb 2017 01:00 AM (IST) Updated:Sun, 26 Feb 2017 01:00 AM (IST)
साथी पर हमले से कर्मचारियों में आक्रोश
साथी पर हमले से कर्मचारियों में आक्रोश

जागरण संवाददाता, जौनपुर : यूपी एजूकेशन मिनिस्ट्रियल आफिसर्स एसोसिएशन की शनिवार को जिला बेसिक शिक्षा कार्यालय में बैठक हुई। इसमें संयुक्त शिक्षा निदेशक मीरजापुर के स्टेनों राज कुमार गुप्ता पर हुए हमले पर आक्रोश व्यक्त किया गया। पीड़ित कर्मचारी की सुरक्षा की मांग किया। आक्रोशित लोगों ने चेतावनी दिया कि आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की गई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए सचिव सुनील कुमार यादव ने कहा कि स्टेनो राज कुमार गुप्ता पर 22 फरवरी को अवांछनीय तत्वों ने हमला कर घायल कर दिया गया। प्रशासन से मांग किया कि हमलावरों को गिरफ्तार कर कठोर कार्यवाही की जाए। पीड़ित कर्मी की जानमाल की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया कि यदि न्याय नहीं मिला तो एसोसिएशन प्रदेशव्यापी आंदोलन चलाएगा। जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

बैठक में वरिष्ठ सहायक राजेंद्र प्रसाद पाठक, मोहम्मद आसिफ, दिनेश कुमार शर्मा, विजय शंकर, पांचू राम, उजरा बानों, दिनेश कुमार, रणजीत चौधरी, विजय यादव, पंकज यादव आदि रहे।

chat bot
आपका साथी