सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी की जांच में हुए पास

जागरण संवाददाता जौनपुर एक जनवरी 2021 के आधार पर विधानसभा की मतदाता सूची के विशेष संक्षि्

By JagranEdited By: Publish:Mon, 14 Dec 2020 05:43 PM (IST) Updated:Mon, 14 Dec 2020 05:43 PM (IST)
सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी की जांच में हुए पास
सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी की जांच में हुए पास

जागरण संवाददाता, जौनपुर : एक जनवरी 2021 के आधार पर विधानसभा की मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का विशेष अभियान रविवार को चला। इसके सफल संपादन के लिए सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी यूपी अरविद कुमार पांडेय ने जनपद के कई विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के बूथों पर भ्रमण कर बूथ स्तरीय अधिकारियों के कार्यों की जांच की। जिला निर्वाचन अधिकारी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि सभी मतदेय स्थलों पर सभी बीएलओ एवं सुपरवाइजर पर्याप्त फार्मों के साथ उपस्थित पाए गए। इसके अतिरिक्त विशेष अभियान दिवस पर जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा सदर विधानसभा के साथ ही शाहगंज विधानसभा के विभिन्न मतदेय स्थलों व समस्त उप जिलाधिकारी, तहसीलदार द्वारा संबंधित विधानसभा क्षेत्रों में भ्रमण कर जांच की गई।

chat bot
आपका साथी