निर्भया के गुनहगारों को फांसी मिलने पर जतायी खुशी

निर्भया के गुनहगारों को फंदे पर लटकाये जाने के बाद लोगों ने मिठाइयां बांट एक दूसरे को बधाई दी। महिलाओं ने कहा कि यह देर से लिया गया सही फैसला है। जश्न के माहौल के बीच सभी ने एक सुर में कहा कि यह देर से लिया गया सही फैसला। खुशी का आलम नगर समेत ग्रामीण इलाकों में भी देखने को मिली।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 20 Mar 2020 06:08 PM (IST) Updated:Fri, 20 Mar 2020 06:08 PM (IST)
निर्भया के गुनहगारों को फांसी मिलने पर जतायी खुशी
निर्भया के गुनहगारों को फांसी मिलने पर जतायी खुशी

जागरण संवाददाता, जौनपुर: निर्भया के गुनहगारों को फंदे पर लटकाए जाने के बाद लोगों ने मिठाई बांटकर व खिलाकर एक दूसरे को बधाई दी। जश्न के माहौल के बीच सभी ने एक सुर में कहा कि यह देर से लिया गया सही फैसला है। खुशी का आलम नगर समेत ग्रामीण इलाकों में भी देखने को मिला।

शीतला चौकिया व्यापार मंडल ने शुक्रवार को दोपहर निर्भया के चारों दोषियों को फांसी दिये जाने पर खुशी जाहिर की। पदाधिकारियों ने कहा कि यह न्यायपालिका की जीत है। देर से ही सही लेकिन, पीड़िता क़ो न्याय मिला। संगठन के संरक्षक कन्हैयालाल यादव ने कहा कि कई बार फांसी की सजा टलने से लोगों में निराशा थी, लेकिन देर से ही सही न्याय हुआ है। सतीश साहू, नितेश साहू, नन्दकिशोर माली, बृजेश सैनी, संदीप माली समेत अन्य ने खुशी जाहिर की। दोषियों को फांसी की सजा मिलने पर थानागद्दी क्षेत्र की किशोरियों ने खुशी जाहिर की। पैरामेडिकल की छात्रा वैष्णवी सिंह ने कहा कि पूरे देश को काफी समय से इस दिन का इंतजार था। उन्होंने कहा कि इससे लोगों में डर बढ़ेगा और ऐसा घृणित कार्य करने से पहले सोचेंगे। डाक्टर रंजना राय ने कहा कि चारों दरिदों को फांसी दिया जाना बिल्कुल उचित है। डाक्टर शकुंतला यादव ने कहा कि यह महिलाओं के सम्मान की जीत है। डा. रजनी सिंह ने भी कोर्ट के इस फैसले पर खुशी जाहिर किया। छात्रनेता नवीन यादव ने कहा कि इस घड़ी के लिए लोगों ने सात वर्ष का इंतजार किया है, जिन्हें अब सुकून मिला है। उन्होंने कहा कि न्यायालय के इस फैसले की जितनी भी सराहना की जाय कम है। इस फैसले खुशी मनाते हुए लेदुका व्यापार मंडल की ओर से आम लोगों में मिठाई बांटी गयी। संगठन के अध्यक्ष राम अवतार मौर्या ने कहा कि पीड़िता की मां के लिए ही नहीं, बल्कि देश की प्रत्येक मां के लिए यह खुशी का क्षण है। उन्होंने कहा कि इससे लोगों में डर बढ़ेगा।

chat bot
आपका साथी