आस्था व उल्लास के साथ मनाई गई मकर संक्रांति

भगवान भाष्कर के उत्तरायण होने के साथ ही बुधवार को सुबह पुण्य काल में बड़ी तादाद में लोगों ने स्नान दान के साथ उल्लासपूर्ण माहौल में मकर संक्रांति का पर्व मनाया। स्नान के बाद लोगों ने भगवान सूर्य को अ‌र्घ्य देकर सुख समृद्धि के लिए विधिवत पूजा-पाठ करके ब्राह्मणों को यथाशक्ति दान दक्षिणा दिया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 15 Jan 2020 06:43 PM (IST) Updated:Wed, 15 Jan 2020 06:43 PM (IST)
आस्था व उल्लास के साथ मनाई गई मकर संक्रांति
आस्था व उल्लास के साथ मनाई गई मकर संक्रांति

जागरण संवाददाता, जौनपुर: भगवान सूर्य के उत्तरायण होने के साथ ही बुधवार की सुबह पुण्यकाल में बड़ी तादाद में लोगों ने स्नान, दान के साथ उल्लासपूर्ण माहौल में मकर संक्रांति का पर्व मनाया। स्नान के बाद लोगों ने भगवान सूर्य को अ‌र्घ्य देकर सुख-समृद्धि के लिए विधिवत पूजा-पाठ करके ब्राह्मणों को यथाशक्ति दान दिया।

मौसम खराब होने के बावजूद अलसुबह से ही पतंगबाजी का दौर शुरू हो गया जो देरशाम तक चलता रहा। पतंग उड़ाने में बच्चों के साथ ही तमाम युवा व उम्रदराज लोग भी मशगूल दिखे। जिले में जगह-जगह विशेष शिविर का आयोजन कर लोगों ने जरूरतमंदों में अन्न, वस्त्र व कंबल का वितरण कर पुण्य लाभ की कामना की। प्रात: स्नान के बाद लोगों ने परंपरा के मुताबिक चावल, उड़द की दाल व काली तिल को स्पर्श कर उसका दान किया। इसके पश्चात लाई, चूड़ा, गट्टा, गुड़ व तिल की पट्टी का स्वाद लिया।

नगर के तारापुर मोहल्ले में डीडीएस संस्थान के बैनर तले जरूरतमंद बच्चों को कपड़े व महिलाओं को कंबल दिये गये। जहरा बेटी स्वाभिमान वेलफेयर सोसायटी द्वारा बच्चों में शिक्षण सामग्री वितरित की गई। मुख्य अतिथि सिटी मजिस्ट्रेट सुरेंद्र नाथ मिश्र व सीओ सिटी सुनील कुमार सिंह ने कहा कि गरीबों की मदद पुण्य का काम है। इस मौके पर फूलचंद्र भारती, मनोज वर्मा, सीमा सिंह, संजय उपाध्याय, जफर मसूद, इमाम कारी जिया, रजिया सुल्तान, राजमणि आदि मौजूद रहे। अंचलों में भी मकर संक्रांति पर हुए आयोजन

बरईपार क्षेत्र में हर्षोल्लास मनाया गया। सुबह स्नान के बाद बूढ़े बच्चे सभी ने खिचड़ी छूने के बाद तिल लड्डू, ढूंढा खाया। घरों में खिचड़ी का भी सेवन किया। युवकों ने पतंग उड़ाकर मकर संक्रांति का त्योहार मनाया। वहीं बहन-बेटियों के यहाँ खिचड़ी पहुंचाने की शुरुआत कई दिनों से शुरू था, आज वाहनों से खिचड़ी पहुचाने का सिलसिला दिन भर जारी रहा।

सुरेरी के कमरुद्दीनपुर गांव निवासी समाजसेवी धनंजय सिंह ने जरूरतमंदों में कंबल वितरित किया। इसके साथ ही लोगों के साथ मकर संक्रांति मनाई। मछलीशहर में कमला हास्पिटल एंड रिसर्च सेन्टर द्वारा गरीब बच्चों में लाई-चूड़ा व कम्बल बांटा गया है। इस मौके पर हास्पिटल के संचालक डाक्टर आर बी चौहान, उप जिलाधिकारी अमिताभ यादव व क्षेत्राधिकारी विजय सिंह मौजूद रहे। गभिरन क्षेत्र में राधा वल्लभ ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन इमामपुर की चेयरमैन शशि यादव ने 251 कम्बल, दो कुन्तल गेंहू व मिठाई दान किया। जेसीआइ द्वारा विभिन्न स्थानों पर जरूरतमंदों को खाद्यान्न वितरित किया गया। बदलापुर क्षेत्र से भारी संख्या में लोग स्नान-दान करने हेतु तीर्थराज प्रयाग भी रवाना हुए। मदद को आगे आए एनआरआइ दंपती

सिरकोनी: कचगांव स्थित रामजानकी मठ के मैदान में माधो पट्टी के एनआरआइ दंपती सुमित्रा सिंह व डा. रवि प्रकाश सिंह ने जरूरतमंदों में कंबल, अन्न व बर्तन का दान किया। वे स्नान दान के पर्व मकर संक्रांति के दिन पहले से ही जरूरतमंदों की मदद करते आ रहे हैं।

chat bot
आपका साथी