बस एक क्लिक करते ही अब उपलब्ध होगा शहर का सजरा

जागरण संवाददाता, जौनपुर : अब शहरी क्षेत्र के जानकारी का सजरा इंटरनेट पर सिर्फ एक क्लिक

By JagranEdited By: Publish:Sun, 20 May 2018 09:50 PM (IST) Updated:Sun, 20 May 2018 09:50 PM (IST)
बस एक क्लिक करते ही अब 
उपलब्ध होगा शहर का सजरा
बस एक क्लिक करते ही अब उपलब्ध होगा शहर का सजरा

जागरण संवाददाता, जौनपुर : अब शहरी क्षेत्र के जानकारी का सजरा इंटरनेट पर सिर्फ एक क्लिक पर उपलब्ध होगा। इसके लिए नगर पालिका जौनपुर में जीआईएस सर्वे कराया जाएगा। विभागीय वेबसाइट पर फोटो सहित जानकारियों का डिजिटलाइजेशन होना है। इससे नगर पालिका जौनपुर में ऐतिहासिक स्थानों, अस्पतालों, शिक्षण संस्थानों आदि की तलाश अब आसान हो जाएगी। इसके माध्यम से नगर में संसाधनों की उपलब्धता व कमी का भी पता चल जाएगा।

शासन का निर्देश है कि सभी नगर निकायों में जीआईएस सर्वे कराया जाए। इसके तहत भौगोलिक जानकारी का सर्वेक्षण कर नगर निकायों के वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा। नगर पालिका जौनपुर में पुराने 38 हजार व नए दस हजार घरों की संख्या है। इन सभी को सर्वे के अंर्तगत लिया जाएगा। इसमें मकान के बाहर इंटरला¨कग, बिजली का खंभा, नाली, हैंडपाइप, ट्यूबेल से लेकर हर जानकारी फोटो खींचकर इंगित की जाएगी। व्यावसायिक, घरेलू, सरकारी कार्यालयों का विवरण उपलब्ध किया जाएगा। पर्यटन स्थल के रूप में यहां क्या है उसको भी खींचकर वेबसाइट पर लगाना है। इससे नगर में उपलब्ध संसाधनों में पारदर्शिता झलकेगी। इससे यह फायदा होगा कि सारा डाटा उपलब्ध होने से यह पता चल सकेगा कि नगर के विकास के लिए और किन संसाधनों की आवश्यकता है। पर्यटन की ²ष्टि से देखा जाए तो अगर किसी को जौनपुर में पता करना होगा कि कौन सा होटल या रेस्टोरेंट कहां उपलब्ध है तो भी आसानी से प्राप्त कर सकते है। इस बाबत कर निर्धारण अधिकारी अशोक कुमार सरोज ने बताया कि जीआईएस सर्वे कराना है यह कुछ माह बाद होगा। इससे नगर निकाय में पारदर्शिता रहेगी। सारे आकड़े को नगर पालिका के विभागीय वेबसाइट पर अपलोड कर दिए जाएंगे।

chat bot
आपका साथी