जान जोखिम में डालकर कर रहे बस का इंतजार

सांसद निधि से लो¨हदा चौराहे पर बना यात्री प्रतीक्षालय का एक पावा नीचे से टूट गया है। उसी के नीचे बैठकर यात्री सवारी गाड़ी का इंतजार करते है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 18 Sep 2018 06:02 PM (IST) Updated:Wed, 19 Sep 2018 12:14 AM (IST)
जान जोखिम में डालकर कर रहे बस का इंतजार
जान जोखिम में डालकर कर रहे बस का इंतजार

जागरण संवाददाता, महराजगंज (जौनपुर): सांसद निधि से लो¨हदा चौराहे पर बना यात्री प्रतीक्षालय का एक पावा नीचे से टूट गया है। उसी के नीचे बैठकर यात्री सवारी गाड़ी का इंतजार करते है। इसके अलावा और कोई स्थान है भी नहीं जहां यात्री कुछ पल रूक सके। पूर्व भाजपा सांसद द्वारा बनवाए गए यात्री प्रतीक्षालय पर किसी भी जनप्रतिनिधि व अधिकारी का ध्यान नहीं जा रहा है।

स्वामी चिन्मयानंद जब यहां से सांसद रहे तो जन भावना को देखते हुए यात्री प्रतीक्षालय बनाया। यह यात्री प्रतीक्षालय प्रत्येक बाजार में बना हुआ है। इससे यात्रियों को राहत भी मिली। बि¨ल्डग पुरानी हो गई है तो मरम्मत कराने को किसी को फुर्सत नहीं है। स्वामी चिन्मयानंद सार्वजनिक कार्य करने के लिए मशहूर रहे। उनके कार्यकाल में यात्री प्रतीक्षालय एक जन कल्याणकारी कदम था। लो¨हदा चौराहे पर बना यात्री प्रतीक्षालय का एक पावा टूट गया है किसी भी समय यह गिर सकता है, जिससे दुर्घटना भी हो सकती है। धूप व बारिश के समय यात्रियों के लिए वही एक स्थान है जहां यात्री कुछ पल बैठ सकता है। मौजूदा समय में भाजपा सांसद व विधायक दोनों हैं ¨कतु जनमानस की सुविधा के लिए किसी का ध्यान इस तरफ नहीं जा रहा है। दुकानदार संजय चौरसिया ने मांग किया कि इसकी तुरंत मरम्मत करा दी जाए अन्यथा किसी भी समय दुर्घटना हो सकती है।

chat bot
आपका साथी