जल निगम कर्मचारियों ने शुरू की हड़ताल

जौनपुर सातवें वेतन आयोग के तहत वेतन व तनख्वाह व पेंशन मिलने में हो रही देरी समेत अन्य मांगों को लेकर जल निगम कर्मचारी दो दिनों की हड़ताल पर चले गए हैं। कर्मचारियों का कहना है कि समय से वेतन व पेंशन नहीं मिलने की वजह से स्थिति खराब हो रही है। कई बार धरना देने के बाद भी स्थिति में सुधार नहीं हुआ जिसके बाद कर्मचारियों ने हड़ताल पर जाने का फैसला किया। अभी कुछ दिनों पहले भी अपनी मांगों को लेकर कर्मचारियों ने क्रमिक अनशन किया था।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 11 Dec 2019 09:16 PM (IST) Updated:Fri, 13 Dec 2019 06:04 AM (IST)
जल निगम कर्मचारियों ने शुरू की हड़ताल
जल निगम कर्मचारियों ने शुरू की हड़ताल

जागरण संवाददाता, जौनपुर: सातवें वेतन आयोग के तहत वेतन, मानदेय व पेंशन मिलने में हो रही देरी समेत अन्य मांगों को लेकर जल निगम कर्मचारी बुधवार से दो दिनों की हड़ताल पर चले गये। कर्मचारियों का कहना है कि समय से वेतन व पेंशन न मिलने की वजह से स्थिति खराब हो रही है। कई बार धरना देने के बाद भी स्थिति में सुधार नहीं हुआ, जिसके बाद कर्मचारियों ने हड़ताल पर जाने का फैसला लिया। अभी कुछ दिनों पहले ही अपनी मांगों को लेकर कर्मचारियों ने क्रमिक अनशन किया था।

उत्तर प्रदेश जल निगम समन्वय समिति के पदाधिकारियों का कहना है कि कई बार आश्वासन के बाद भी अभी तक कर्मचारियों को सातवां वेतनमान नहीं दिया गया। इसके अलावा वेतन व पेंशन ट्रेजरी से दिए जाने के वायदे का भी कुछ नहीं हुआ। कर्मचारियों का कहना है कि मांगों को लेकर पूर्व में किए गए आंदोलन के दौरान शासन की ओर से विश्वास दिलाया गया था कि समिति बनाकर समस्याओं का निस्तारण कराया जाएगा, लेकिन अभी तक इस दिशा में किया कुछ नहीं गया। अपनी मांगों को लेकर सभी इंजीनियर व कर्मचारी शुक्रवार को लखनऊ पहुंचकर अपनी आवाज बुलंद करेंगे। इसे लेकर बुधवार को नईगंज स्थित जल निगम कार्यालय में कर्मचारियों ने बैठक कर रणनीति तैयार की। बैठक में इंजीनियर सुजीत कुमार, कलीमुल्ला सिद्दकी, संजय श्रीवास्तव, शैलेष यादव व प्रफुल्ल सिंह समेत अन्य शामिल रहे।

chat bot
आपका साथी