नई शिक्षा नीति से विश्व गुरु बनेगा भारत : कोठारी

जागरण संवाददाता मल्हनी (जौनपुर) वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के अनुप्रयुक्त सामाजिक ि

By JagranEdited By: Publish:Tue, 27 Oct 2020 11:28 PM (IST) Updated:Tue, 27 Oct 2020 11:28 PM (IST)
नई शिक्षा नीति से विश्व गुरु बनेगा भारत : कोठारी
नई शिक्षा नीति से विश्व गुरु बनेगा भारत : कोठारी

जागरण संवाददाता, मल्हनी (जौनपुर): वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के अनुप्रयुक्त सामाजिक विज्ञान एवं मानविकी संकाय के जनसंचार विभाग द्वारा मंगलवार को राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 का क्रियान्वयन विषयक वेबिनार का आयोजन किया गया।

मुख्य अतिथि शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास नई दिल्ली के राष्ट्रीय सचिव अतुल भाई कोठारी ने कहा कि नई शिक्षा नीति से भारत विश्व गुरु बनेगा। अध्यक्षीय संबोधन में पूर्वांचल विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. निर्मला एस मौर्या ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर निरंतर शिक्षण संस्थान मंथन कर रहे हैं। विशिष्ट अतिथि उत्तर प्रदेश लोकसेवा आयोग के सदस्य प्रो. आरएन त्रिपाठी ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति में मानवता के साथ ही प्रकृति को भी जोड़ा गया है। वेबिनार का संयोजन डा.अवध बिहारी सिंह, डा.चंदन सिंह, डा.नितेश जायसवाल, अभिषेक कटिहार ने किया। स्वागत संकायाध्यक्ष डा.मनोज मिश्र व आभार डा.सुनील कुमार ने व्यक्त किया। संचालन डा. दिग्विजय सिंह ने किया।

chat bot
आपका साथी