लूट का मुख्य आरोपित लगा पुलिस के हाथ

गत 10 तारीख जनवरी को खेतासराय बाजार में वेस्टर्न यूनियन मनी ट्रांसफर एजेंसी संचालक से असलहे के बल पर 7.50 लाख की लूट का मुख्य आरोपित पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। पूछताछ के दौरान उससे मिले सुरागों के आधार पर पुलिस कुछ अन्य संदिग्धों की धरपकड़ के लिए दबिश दे रही है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 13 Feb 2019 07:24 PM (IST) Updated:Wed, 13 Feb 2019 07:24 PM (IST)
लूट का मुख्य आरोपित लगा पुलिस के हाथ
लूट का मुख्य आरोपित लगा पुलिस के हाथ

जागरण संवाददाता, शाहगंज (जौनपुर): गत 10 जनवरी को खेतासराय बाजार में वेस्टर्न यूनियन मनी ट्रांसफर एजेंसी संचालक से असलहे के बल पर 7.50 लाख की लूट का मुख्य आरोपित पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। पूछताछ के दौरान उससे मिले सुरागों के आधार पर पुलिस कुछ अन्य संदिग्धों की धरपकड़ के लिए दबिश दे रही है।

शाहगंज के एराकियाना मोहल्ला निवासी मोहम्मद अरशद से दिनदहाड़े हुई लूट की सनसनीखेज घटना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया था। गहराई से छानबीन करने पर मुख्य आरोपित के तौर पर मुखबिरी का काम करने वाले एक हिस्ट्रीशीटर का नाम सामने आया। इससे पहले कि पुलिस उसे दबोचती भनक लगते ही वह फरार हो गया। पुलिस ने लुटेरों में हुई आपसी बातचीत की कॉल डिटेल निकालकर फरार मुख्य आरोपित के भांजे को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से 45 हजार की बरामदगी दिखाकर लूट कांड का खुलासा भी कर दिया। उधर, क्राइम ब्रांच की टीम लगातार मुख्य आरोपित की सुरागरसी में जुटी रही। बीते सोमवार को उसे दबिश देकर हिरासत में ले लिया। पूछताछ में उसकी निशानदेही पर पुलिस ने क्षेत्र के निजामपुर गांव से एक अन्य संदिग्ध को दबोच लिया।

chat bot
आपका साथी