बंधक बनाकर महिला से एक लाख की लूट

खुटहन थानांतर्गत बड़नपुर गांव में बदमाशों ने गुरूवार रात महिला को बंधक बना कर एक लाख रुपये की लूट की। उस वक्त महिला दो छोटे बच्चों संग घर में थी। शोर मचाने पर ग्रामीणों ने पीछा किया लेकिन बदमाश फरार हो चुके थे। पीड़िता ने थाने पर तहरीर दी है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 17 Jan 2020 06:50 PM (IST) Updated:Fri, 17 Jan 2020 06:50 PM (IST)
बंधक बनाकर महिला से एक लाख की लूट
बंधक बनाकर महिला से एक लाख की लूट

जासं, खेतासराय (जौनपुर): खुटहन थाना क्षेत्र के बड़नपुर गांव में बदमाशों ने गुरुवार की रात महिला को बंधक बनाकर एक लाख रुपये लूट लिया। उस वक्त महिला दो छोटे बच्चों संग घर में थी। शोर मचाने पर ग्रामीणों ने पीछा किया, लेकिन बदमाश फरार हो चुके थे। पीड़िता ने थाने पर तहरीर दी है। उक्त गांव निवासी रमेश राजभर रोजी-रोटी के सिलसिले में बाहर रहता है। घर पर पत्नी शशि व दो छोटे बच्चे ही रहते हैं। रात में वह बच्चों संग बाहर बरामदे में सोई थी। देररात दो लुटेरों ने शशि को जगा कर तमंचा सटा दिया। फिर उसे घर के भीतर ले जाकर बंधक बना लिया। इसके बाद वहां रखे पांच थान चांदी व सोने के कर्णफूल, चेन, मांगटीका, झुमका, पायल और दस हजार रुपये लूट लिया। लुटेरों के जाने के बाद शशि ने शोर मचाना शुरू कर दिया। ग्रामीण जुटे तो उनको आपबीती सुनाई। कुछ बाइक आदि से बदमाशों के पीछे लपके, लेकिन वे हाथ न लगे। बता दें कि दस दिन पूर्व पड़ोस के ही सतनू कश्यप, मझई कश्यप के घर में पीछे से घुसकर चोरों ने तीन लाख के गहने उड़ा दिए थे।

chat bot
आपका साथी