जवानों का सम्मान व बलिदानियों को किया गया नमन

जागरण संवाददाता जौनपुर शहर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को कलेक्ट्रेट प

By JagranEdited By: Publish:Wed, 16 Dec 2020 07:06 PM (IST) Updated:Wed, 16 Dec 2020 07:06 PM (IST)
जवानों का सम्मान व बलिदानियों को किया गया नमन
जवानों का सम्मान व बलिदानियों को किया गया नमन

जागरण संवाददाता, जौनपुर : शहर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित क्रांति स्तंभ के समक्ष सलामी देते हुए विजय दिवस मनाया। इसका नेतृत्व शहर अध्यक्ष सौरभ शुक्ला ने किया। इस दौरान जवानों का सम्मान करते हुए बलिदानियों को याद भी किया गया। इसी के साथ क्रांति स्तंभ पर भी माल्यार्पण किया गया।

कार्यकर्ताओं ने पूर्व सैनिक नीरज सिंह को माल्यार्पण कर सम्मानित किया। शहर अध्यक्ष ने कहा कि आज का दिन हम कांग्रेसजनों व देशवासियों के लिए गौरवपूर्ण है। हम तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के कुशल नेतृत्व व साहस को प्रणाम करते हैं। गौरव सिंह, राकेश सिंह, राजकुमार निषाद, महेश यादव, जय प्रकाश मौजूद रहे।

बरसठी: क्षेत्र के जयरामपुर निवासी व पूर्व फ्लाइंग आफिसर सूर्यभान सिंह ने बरसठी थाना पर पहुंचकर विजय दिवस की बधाई दी। उन्होंने कहा कि 1971 का भारत-पाक युद्ध दुनिया के इतिहास में एक निर्णायक क्षण साबित हुआ। इसमें भारत के विजयी होने के बाद बांग्लादेश बना था। पूर्व फ्लाइंग आफिसर ने बताया कि इस युद्ध के अलावा उन्होंने कारगिल की भी लड़ाई लड़ी है। वे 11 फरवरी 1971 को सेवा शुरू करते हुए 31 दिसंबर 2008 (38 साल) तक देश की सेवा करते रहे। इस दौरान उन्हें कई मेडल भी मिले।

chat bot
आपका साथी