बाढ़ पीड़ितों की मदद जेब्रा ने भेजे 50 हजार

जिले की अग्रणी सामाजिक एवं रचनात्मक संस्था 'जेब्रा फाउंडेशन ट्रस्ट' केरल के बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए भी आगे आई। संस्था ने रविवार को शहर के केवल डीडी प्लेक्स में फिल्म 'गोल्ड' की चैरिटी स्क्री¨नग का आयोजन किया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 27 Aug 2018 06:04 PM (IST) Updated:Mon, 27 Aug 2018 10:46 PM (IST)
बाढ़ पीड़ितों की मदद  जेब्रा ने भेजे 50 हजार
बाढ़ पीड़ितों की मदद जेब्रा ने भेजे 50 हजार

जागरण संवाददाता, जौनपुर: जिले की अग्रणी सामाजिक एवं रचनात्मक संस्था 'जेब्रा फाउंडेशन ट्रस्ट' केरल के बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए भी आगे आई। संस्था ने रविवार को शहर के केवल डीडी प्लेक्स में फिल्म 'गोल्ड' की चैरिटी स्क्री¨नग का आयोजन किया। इसके जरिए जुटाई गई पचास हजार की राशि संस्था ने केरल के मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष में भेज दी है।

चैरिटी मूवी स्क्री¨नग का शुभारंभ उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष इंद्रभान ¨सह इंदू ने फीता काटकर किया। सर्वप्रथम केरल के जल प्रलय में जान गंवाने वाले सैकड़ों लोगों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। इस नेक पहल में समाज के हर वर्ग के लोगों ने सहभागिता निभाई। कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद के पूर्व अध्यक्ष दिनेश टंडन, वरिष्ठ भाजपा नेता श्याम मोहन अग्रवाल, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष राकेश कुमार श्रीवास्तव, विजयंत सोंथालिया, अमरनाथ सेठ, मानिक चंद्र सेठ, मधुकर तिवारी, संजय अस्थाना, अश्वनी सहगल, जय प्रकाश जायसवाल, गणेश साहू, संजीव मोहन अग्रवाल, पवन कुमार साहू 'सोनू', संजीव मोहन अग्रवाल, अर¨वद बैंकर, मोहम्मद तौफीक, सरदार मनमोहन ¨सह, राधे रमण जायसवाल, नीरज शाह, सनी जायसवाल, शाकंबरी नंदन सहित बड़ी संख्या में महिलाओं व बच्चों ने भागीदारी की।

chat bot
आपका साथी