140 मनोरोगियों का निश्शुल्क इलाज

त्रिलोचन महादेव स्थित अभिनवपूर्व माध्यमिक विद्यालय पर रविवार को उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष अनुराग वर्मा के नेतृत्व में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान 140 मरीजों का चेकप व नि:शुल्क दवा वितरित की गई। परीक्षण बीएचयू के पूर्व एसोसिएट प्रोफेसर न्यूरो साइकेट्रिस्ट डा.एमएन त्रिपाठी ने किया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Feb 2019 05:16 PM (IST) Updated:Sun, 17 Feb 2019 05:16 PM (IST)
140 मनोरोगियों का निश्शुल्क इलाज
140 मनोरोगियों का निश्शुल्क इलाज

जासं, जलालपुर (जौनपुर): त्रिलोचन महादेव स्थित अभिनवपूर्व माध्यमिक विद्यालय पर रविवार को उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष अनुराग वर्मा के नेतृत्व में निश्शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान 140 मरीजों का चेकअप व निश्शुल्क दवा वितरित की गई। परीक्षण बीएचयू के पूर्व एसोसिएट प्रोफेसर न्यूरो साइकेट्रिस्ट डा.एमएन त्रिपाठी ने किया।

श्री त्रिपाठी ने कहा कि मनोरोग एक मानसिक गंभीर बीमारी है, जिसका समय रहते पहचान किया जाना बहुत आवश्यक है। अनुराग वर्मा ने कहा कि इस तरह के शिविरों से मरीजों में अपने स्वास्थ्य को लेकर जागरूकता आती है।

इस मौके पर समाजसेवी चंदन सेठ, प्रधानाचार्य संतोष कुमार, लक्ष्मीनारायण राजभर, हिमांशु अग्रवाल, संदीप वर्मा, नीरज गिरि आदि मौजूद रहे। संचालन रामचंद्र ¨सह ने किया।

chat bot
आपका साथी