शार्ट सर्किट से घर में आग, महिला जिंदा जली

जासं, सुजानगंज (जौनपुर): क्षेत्र के प्रेम का पूरा गांव में सोमवार की रात कच्चे घर में बिजली क

By JagranEdited By: Publish:Tue, 17 Apr 2018 10:26 PM (IST) Updated:Tue, 17 Apr 2018 10:26 PM (IST)
शार्ट सर्किट से घर में  आग, महिला जिंदा जली
शार्ट सर्किट से घर में आग, महिला जिंदा जली

जासं, सुजानगंज (जौनपुर): क्षेत्र के प्रेम का पूरा गांव में सोमवार की रात कच्चे घर में बिजली की शार्ट सर्किट से लगी आग में महिला ¨जदा जल गई। आग से पूरी गृहस्थी तबाह हो गई। हजारों रुपये की क्षति हुई है।

उक्त गांव के राजीव दुबे के परिजन रात में भोजन करने के बाद अपने -अपने स्थान पर सो गए। जिस कमरे में राजीव दुबे की पत्नी अलका दुबे (28) सोई थी, उसमें आधी रात के बाद बिजली की शार्ट सर्किट से आग लग गई। जब तक लोगों को पता चलता आग भयावह रूप धारण कर चुकी थी। गांव के लोगों ने घर से धुआं उठते देखा तो शोर मचाया। अफरा-तफरी मच गई। परिजन निकलकर घर से बाहर भागे ¨कतु अलका दुबे कमरे में आग की जद में आकर झुलसने लगी। उसकी तरफ किसी का ध्यान ही नहीं गया। राजीव दुबे के घर के बगल में अखंड मानस पाठ चल रहा था, वहां जाकर ध्वनि विस्तारक यंत्र से शोर किया गया। गांव के लोग इकट्ठा होकर अगल-बगल के तीन सबमर्सिबल पंप चलाकर आग बुझाने में लग गए। अग्निशमन दस्ते को भी सूचना दी। थानाध्यक्ष मय फोर्स मौके पर पहुंच कर बचाव कार्य में ग्रामीणों की मदद करने लगे। इसी दौरान अग्निशमन दस्ता भी आकर राहत कार्य में जुट गया। करीब तीन घंटे बाद आग पर काबू पाया जा सका। उधर जब अलका नहीं दिखाई दी तो लोग उसकी तलाश करने लगे। आग में तबाह हुए घर के मलबे में दरवाजे के पास वह बुरी तरह से झुलसी अवस्था में मृत पड़ी मिली। यह संयोग ही था कि अलका का तीन वर्षीय पुत्र आर्यन घर के बाहर सोया था जिससे वह बच गया। खबर पाकर बरसठी थाना क्षेत्र के तेजगढ़ गांव से मृत अलका के मायके के लोग भी आ गए। नायब तहसीलदार संतोष शुक्ल की मौजूदगी में पुलिस ने पंचनामा कराकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

chat bot
आपका साथी