कोटा के विवाद में मारपीट, किया रास्ता जाम

महरेवं गांव में गुरुवार को सरकारी राशन के दुकान के चुनाव परिणाम को लेकर विवाद हो गया और दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 21 Nov 2019 06:58 PM (IST) Updated:Thu, 21 Nov 2019 06:58 PM (IST)
कोटा के विवाद में मारपीट, किया रास्ता जाम
कोटा के विवाद में मारपीट, किया रास्ता जाम

जासं, जलालपुर (जौनपुर): महरेवं गांव में गुरुवार को सरकारी सस्ते-गल्ले की दुकान के चुनाव परिणाम को लेकर विवाद हो गया और दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। लोगों ने जलालपुर-मड़ियाहूं सड़क मार्ग को जाम कर दिया। उपजिलाधिकारी केराकत ने आश्वासन दिया कि यहां फिर से चुनाव कराया जाएगा। तब जाकर रास्ता जाम समाप्त हुआ।

प्राथमिक विद्यालय महरेवं पर नये दुकान को लेकर ब्लाक कर्मियों की मौजूदगी में चुनाव कराया जा रहा था। चुनाव नीता और करैली देवी के मध्य था। कुछ देरबाद ग्राम प्रधान प्रतिनिधि के माध्यम से सूचना मिली कि नीता चुनाव जीत गई हैं। इससे दूसरे पक्ष के लोगों ने यह आरोप लगाते हुए कि वोटर हमारे अधिक हैं और चुनाव दूसरा पक्ष कैसे जीत गया। इसके बाद मारपीट हो गई। जिसमें करैली उनके पति लाल बहादुर और दो महिलाओं को चोट लग गई। इसके बाद आक्रोशित भीड़ ने रास्ता जाम कर दिया। जानकारी होने पर जफराबाद थाना, डायल-100 पुलिस के साथ जलालपुर पुलिस पहुंची कितु जाम नहीं हट सका। बाद में पहुंचे एसडीएम के आश्वासन पर जाम समाप्त हुआ।

chat bot
आपका साथी