ई-पॉश मशीन दे रही धोखा, नहीं हो रहा खाद्यान्न का वितरण

: समय से खाद्यान्न वितरण के फरमान पर पानी फिर गया। ई-पास मशीन ने पूरी तरह धोखा दे दिया। ऐसे में कार्ड धारकों को दिन भर बैठने के बाद निराश होकर घर लौटना पड़ रहा है। वजह नेटवर्क की समस्या अथवा मशीन की खराबी बताई जा रही है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 10 Nov 2018 06:24 PM (IST) Updated:Sat, 10 Nov 2018 09:33 PM (IST)
ई-पॉश मशीन दे रही धोखा, नहीं हो रहा खाद्यान्न का वितरण
ई-पॉश मशीन दे रही धोखा, नहीं हो रहा खाद्यान्न का वितरण

जागरण संवाददाता, बदलापुर (जौनपुर) : समय से खाद्यान्न वितरण के फरमान पर पानी फिर रहा है। ई-पाश मशीन ने पूरी तरह धोखा दे दिया। ऐसे में कार्ड धारकों को दिन भर बैठने के बाद निराश होकर घर लौटना पड़ रहा है। वजह नेटवर्क की समस्या अथवा मशीन की खराबी बताई जा रही है। बदलापुर में कुल 114 राशन की दुकानें हैं। इन स्थानों पर खाद्यान्न वितरण में पारदर्शिता लाने के लिए शासन ने ई-पाश मशीन से वितरण कराने का आदेश दिया। कोटेदारों को प्रशिक्षण देने के बाद मशीनें भी उपलब्ध करा दिया दी, लेकिन मशीन के न चलने की वजह से वितरण नहीं हो पा रहा है। कोटेदारों ने बताया कि मशीन न चलने से जहां कार्ड धारकों से विवाद की स्थिति बनी हुई है, वहीं दिन भर का समय नुकसान हो रहा है। पुरानी बाजार निवासी कार्ड धारक शाहिदा बानो, फातमा, तरन्नुम निशा, शबनम, अफसाना, मुन्नी आदि ने बताया कि दो दिन से सुबह से लेकर शाम तक बैठने के बाद भी खाद्यान्न नहीं मिल पा रहा है। इससे निराश होकर घर लौटना पड़ रहा है। उधर इंजीनियर अखिलेश पांडेय का कहना है कि एनआईसी की समस्या के कारण कुछ स्थानों पर मशीनें नहीं चल पा रही हैं। जिसे ठीक किए जाने का काम चल रहा है। इस संबंध में पूर्ति निरीक्षक सुधांशू त्रिपाठी ने बताया कि नेटवर्क की समस्या है। साथ ही नई व्यवस्था भी कहीं न कहीं आड़े आ रही है, हालांकि अभी तक दो फीसद वितरण हो चुका है। जहां-जहां से मशीन खराब होने की सूचना मिल रही है वहां इंजीनियर भेजकर ठीक कराया जा रहा है।

chat bot
आपका साथी