डीएम ने किया थाना का औचक निरीक्षण

शासन के निर्देश पर जिलाधिकारी अरविद मलप्पा बंगारी ने सोमवार की शाम को थाना का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने विभिन्न फाइलों का निरीक्षण करने के बाद सावन बकरीद त्यौहार बीतने के बाद त्यौहार रजिस्टर को सही करने का निर्देश दिया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 19 Aug 2019 06:50 PM (IST) Updated:Mon, 19 Aug 2019 06:50 PM (IST)
डीएम ने किया थाना का औचक निरीक्षण
डीएम ने किया थाना का औचक निरीक्षण

जासं, केराकत(जौनपुर): शासन के निर्देश पर जिलाधिकारी अरविद मलप्पा बंगारी ने सोमवार की शाम को थाना का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने विभिन्न फाइलों का निरीक्षण करने के बाद सावन, बकरीद त्यौहार बीतने के बाद त्यौहार रजिस्टर को सही करने का निर्देश दिया। थानाध्यक्ष से भूमि विवाद, डायल-100, समाधान दिवस, गुण्डा ऐक्ट, बीट सूचना हल्कावार सहित अन्य अभिलेखों का विधिवत निरीक्षण किया। बिगड़े सोलर पैनल को दुरुस्त कराने का भी निर्देश दिया। लंबित विवेचनाओं को निस्तारण करने को कहा। उन्होंने थानाध्यक्ष को निर्देशित किया कि राजस्व वाद के ग्रामों को प्राथमिकता के आधार पर राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा निष्पक्ष होकर समस्याओं का समाधान कराएं। इस कार्य से शिकायतकर्ता को भी अवगत कराया जाए। जाते समय दो फरियादियों की फरियाद भी सुनी और उचित कार्रवाई का निर्देश दिया। इस मौके पर क्षेत्राधिकारी रामभवन यादव कोतवाल बिन्द कुमार उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी