भूमि विवाद को लेकर क्षतिग्रस्त कीं देव प्रतिमाएं

जलालपुर थाना क्षेत्र के हौज ऊंचवा अनुसूचित जाति बस्ती में दो पक्षों के बीच भूमि विवाद को लेकर एक पक्ष के लोगों ने हमलाकर देवी-देवताओं की प्रतिमा क्षतिग्रस्त कर दी।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 22 Apr 2019 07:38 PM (IST) Updated:Tue, 23 Apr 2019 06:26 AM (IST)
भूमि विवाद को लेकर क्षतिग्रस्त कीं देव प्रतिमाएं
भूमि विवाद को लेकर क्षतिग्रस्त कीं देव प्रतिमाएं

जासं, जफराबाद (जौनपुर): जलालपुर थाना क्षेत्र के हौज ऊंचवा अनुसूचित जाति बस्ती में दो पक्षों के बीच भूमि विवाद को लेकर एक पक्ष के लोगों ने हमलाकर देवी-देवताओं की प्रतिमा क्षतिग्रस्त कर दी। गांव की एक विधवा महिला के घर के बगल में आबादी की जमीन है। जिसे लेकर पड़ोसियों से विवाद चल रहा था। नवरात्र के दौरान महिला ने विवादित जमीन पर नीम के पेड़ के नीचे देवी-देवताओं की प्रतिमाएं स्थापित कर पूजन शुरु कर दिया। गांव के लोग भी पूजा-पाठ करने लगे। सोमवार की सुबह दूसरे पक्ष के लोगों ने मूर्तियों को तोड़ डाला और महिला को फिर ऐसा न करने की हिदायत देकर चले गए। महिला ने थाने में प्रार्थना पत्र देकर आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने का आग्रह किया है।

chat bot
आपका साथी