निजी स्कूल में युवक का शव मिला, नहीं हो सकी शिनाख्त

खुटहन (जौनपुर) गायत्री नगर डिहिया गांव स्थित एक निजी विद्यालय के बरामदे में करीब 42 वर्षीय मंदबुद्धि युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। उसे एक सप्ताह पूर्व क्षेत्र में घूमते देखा गया था।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 14 Jan 2022 02:58 PM (IST) Updated:Fri, 14 Jan 2022 02:58 PM (IST)
निजी स्कूल में युवक का शव मिला, नहीं हो सकी शिनाख्त
निजी स्कूल में युवक का शव मिला, नहीं हो सकी शिनाख्त

जागरण संवाददाता, खुटहन (जौनपुर): गायत्री नगर डिहिया गांव स्थित एक निजी विद्यालय के बरामदे में करीब 42 वर्षीय मंदबुद्धि युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। उसे एक सप्ताह पूर्व क्षेत्र में घूमते देखा गया था। कयास लगाया जा रहा है कि उसकी मौत ठंड लगने से हुई होगी। उसकी पहचान नहीं हो सकी। गांव के कुछ बच्चे उक्त विद्यालय में शुक्रवार की सुबह खेलने गए थे। वहां बरामदे में युवक को कंबल ओढ़े पड़े देखा। बच्चे उसे जगाने लगे। काफी झिझोड़ने के बाद भी जब नहीं उठा तो बच्चे शोर मचाने लगे। मौके पर ग्राम प्रधान रमा शंकर तिवारी ने पुलिस को सूचना दी। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने घंटों प्रयास किया, कितु पहचान नहीं हो सकी। शव को पुलिस ने पहचान के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है।

chat bot
आपका साथी