छात्र-छात्राओं ने प्रस्तुत किया देशभक्ति गीत

विद्यार्थियों ने दी रंगारंग कार्यक्रम की मनमोहक प्रस्तुति

By JagranEdited By: Publish:Thu, 18 Aug 2022 06:31 PM (IST) Updated:Thu, 18 Aug 2022 06:31 PM (IST)
छात्र-छात्राओं ने प्रस्तुत किया देशभक्ति गीत
छात्र-छात्राओं ने प्रस्तुत किया देशभक्ति गीत

छात्र-छात्राओं ने प्रस्तुत किया देशभक्ति गीत

जागरण संवाददाता, मल्हनी (जौनपुर): करंजाकला ब्लाक क्षेत्र के सैदपुर गड़उर स्थित जयकरन पूर्व माध्यमिक विद्यालय में गुरुवार को बलिदानियों के नाम आयोजित कार्यक्रम में छात्रों के सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की धूम रही। विद्यालय के बच्चों की मनमोहक प्रस्तुति से वातावरण भक्तिमय हो गया।

विद्यालय में आजादी के अमृत महोत्सव के तहत छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीत, संगीत, नृत्य का मनमोहक प्रस्तुतीकरण दिया। देशभक्ति गीतों से विद्यालय गूंज उठा। कार्यक्रम के पूर्व राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, डाक्टर भीमराव आंबेडकर, स्वामी विवेकानंद, पंडित जवाहरलाल नेहरू एवं जयकरन पूर्व माध्यमिक विद्यालय के संस्थापक स्मृति शेष जयकरन सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण प्रबंधक लालजीत चौहान ने माल्यार्पण किया। कार्यक्रम में प्रेमनाथ चौहान, दारा सिंह चौहान, साहब लाल यादव ने भी संबोधित किया। इस मौके पर शिक्षक वीरेंद्र यादव, सुनीता सिंह, मधु कुमारी,हरेंद्र चौहान, विजय सिंह, दीपक उपाध्याय,विपिन सिंह, पिंटू विश्वकर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन वीरेंद्र एवं हरेंद्र ने संयुक्त रूप से किया।

chat bot
आपका साथी