जौनपुर में पुराने विवाद में मारपीट के बाद चले ईंट पत्थर, चार लोग घायल, सात पर मुकदमा

जौनपुर में एक पुराने मामले में आपसी विवाद के दौरान दो पक्षों में झड़प होने के बाद ईंट पत्‍थर चलने लगे। इस मामले की जानकारी होने के बाद पुलिस ने सात लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है वहीं वारदात में चार लोग घायल हो गए।

By Amardeep SrivastavaEdited By: Publish:Sun, 27 Nov 2022 02:34 PM (IST) Updated:Sun, 27 Nov 2022 02:34 PM (IST)
जौनपुर में पुराने विवाद में मारपीट के बाद चले ईंट पत्थर, चार लोग घायल, सात पर मुकदमा
जौनपुर जिले में चार लोग वारदात में घायल हो गए।

जौनपुर, जागरण संवाददाता। Brick and stone pelted after a fight in an old dispute : जिले में एक पुराने विवाद को लेकर आपसी झड़प का मामला सामने आया है। इस विवाद के सामने आने के बाद दो पक्षों में सात लोगों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा भी दर्ज किया है। जबकि वारदात के दौरान दो लोग भी गंभीर रूप से जख्‍मी हुए हैं। घायलों का इलाज भी किया जा रहा है और मेडिकल के बाद विधिक कार्रवाई भी की जा रही है।  

जिले के जफराबाद के सरैया भूलेमऊ गांव में रविवार को सुबह पुराने विवाद में दो पक्षों में जमकर बवाल हुआ, ईंट पत्थर चले। एक पक्ष के एक महिला सहित चार लोग घायल हो गए। घटना की जानकारी होते ही दो थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई।

मामले में चार लोगों को गिरफ्तार करने के साथ ही सात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। गांव निवासी कुंवर पांडेय व सैफ अहमद से पड़ोस के सतेंद्र यादव तथा मनोज गुप्ता का एक मुकदमे को लेकर पुरानी रंजिश चल रही है। तीन चार दिन पहले भी दोनों पक्षों के बीच गाली गलौज हुई थी।

रविवार को दोनों पक्षों में विवाद बढ़ गया। कुछ देर में छतों से ईंट पत्थर चलने शुरू हो गए। ईंट पत्थर से एक पक्ष की रेनू पत्नी मनोज गुप्ता,मनोज गुप्ता पुत्र श्यामलाल गुप्ता, विपिन गुप्ता पुत्र भोलानाथ गुप्ता,अंकित पुत्र मनोज गुप्ता गम्भीर रूप से घायल हो गए। घायलों में मनोज की हालत काफी नाजुक है।

घटना की सूचना पर थानाध्यक्ष जफराबाद राजाराम द्विवेदी, चौकी प्रभारी आशीष पांडेय, गौराबादशाहपुर के प्रभारी लालबहादुर सिंह सहित काफी फोर्स सहित पहुंच गई। मौके से तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। एक पक्ष के तहरीर पर सात लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। थानाध्यक्ष राजाराम द्विवेदी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। बाकी को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है।

chat bot
आपका साथी