500 कछुओं के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार

कछुओं की तस्करी के मामले थम नहीं रहे हैं। जीआरपी व आरपीएफ ने संयुक्त अभियान में बुधवार शाम सिटी स्टेशन से हावड़ा अमृतसर एक्सप्रेस से 500 कछुओं के साथ महिला तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपित का नाम पकड़ी सुल्तानपुर निवासी सोनम कुमारी बताया जा रहा है। कछुओं को पश्चिम बंगाल लेकर जाया जा रहा था। बरामद कछुओं की कीमत लाखों में बताई जा रही है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 30 Jan 2019 07:58 PM (IST) Updated:Wed, 30 Jan 2019 10:23 PM (IST)
500 कछुओं के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार
500 कछुओं के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, जौनपुर: कछुओं की तस्करी के मामले थम नहीं रहे हैं। जीआरपी व आरपीएफ ने संयुक्त अभियान में बुधवार शाम सिटी स्टेशन से हावड़ा अमृतसर एक्सप्रेस से 500 कछुओं के साथ महिला तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपित का नाम पकड़ी सुल्तानपुर निवासी सोनम कुमारी बताया जा रहा है। कछुओं को पश्चिम बंगाल लेकर जाया जा रहा था। बरामद कछुओं की कीमत लाखों में बताई जा रही है। कछुओं को वन विभाग को सौंप दिया गया है।

जीआरपी जौनपुर जंक्शन प्रभारी अनिल कुमार को मुखबिर से सूचना मिली की बड़े पैमाने पर हावड़ा अमृतसर से कछुओं को तस्करी कर लेकर जाया जा रहा है। इसके बाद उन्होंने टीम को ट्रेन के जांच के लिए निर्देशित किया। जांच के दौरान बोगी संख्या एस-वन व टू में 17 बैगों में कछुए बरामद किए गए। बताया जा रहा है कि ट्रेन में कुछ अन्य तस्कर भी थे, जो मौका देख फरार हो गए। आरोपित से पूछताछ की जा रही है। अनिल कुमार ने बताया कि युवती अन्य तस्करों के बारे में पूछताछ की जा रही है।

....

कब- कब मिले कछुए

नवंबर 2017 में शाहगंज से 505 कछुए, जबकि जौनपुर जंक्शन स्टेशन से 220 कछुए बरामद हो चुके हैं। जौनपुर में भी कछुआ तस्कर पहले ही फरार हो चुके थे।

.....

इसके बाद दो दिसंबर को शाहगंज रेलवे स्टेशन पर जीआरपी व आरपीएफ के जवानों ने देहरादून से चलकर हावड़ा जाने वाली दून एक्सप्रेस से 12 बोरों में 505 कछुओं को बरामद किया था। कछुओं को पश्चिम बंगाल में ले जाकर अंतरराष्ट्रीय बाजार में बेचा जाना था। टीम ने इसमें एक को गिरफ्तार भी किया था। कछुओं की तस्करी कर उन्हें बड़े पैमाने पर पश्चिम बंगाल ले जाकर अलग-अलग स्थानों पर भेजा जाता है।

......

इसके दूसरे ही दिन तीन दिसंबर को जौनपुर जंक्शन पर तत्कालीन जीआरपी प्रभारी संतोष कुमार श्रीवास्तव ने दून एक्सप्रेस से ही 220 कछुए बरामद किया था। कोच संख्या 8, 10, 12 में लावारिस हाल में आठ बोरों में इन कछुओं को बरामद किया गया था। यात्रियों से पूछताछ में पता चला कि बोरे के साथ आए कुछ लोग स्टेशन के पहले ही उतर चुके थे।

.....

chat bot
आपका साथी