अधेड़ ने खाया विषाक्त, गई जान

क्षेत्र के असवारा गांव में दो दिन पूर्व जहर खाने वाले अधेड़ की इलाज के दौरान सोमवार को मौत हो गई। उक्त गांव निवासी नखड़ू राम (45) कुछ दिनों से पारिवारिक विवादों को लेकर परेशान रहता था।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 10 Sep 2018 11:03 PM (IST) Updated:Mon, 10 Sep 2018 11:03 PM (IST)
अधेड़ ने खाया विषाक्त, गई जान
अधेड़ ने खाया विषाक्त, गई जान

गौराबादशाहपुर (जौनपुर): क्षेत्र के असवारा गांव में दो दिन पूर्व जहर खाने वाले अधेड़ की इलाज के दौरान सोमवार को मौत हो गई। उक्त गांव निवासी नखड़ू राम (45) कुछ दिनों से पारिवारिक विवादों को लेकर परेशान रहता था। शुक्रवार को उसने विषाक्त पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों को जानकारी हुई तो उन्होंने उसे ले जाकर शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां उपचार के दौरान सोमवार को उसने दम तोड़ दिया। परिजन शव लेकर घर आए। पता चलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। (जासं)

chat bot
आपका साथी