केराकत में अवैध बूचड़खाना सीज

जागरण संवाददाता, जौनपुर : केराकत के उप जिलाधिकारी अयोध्या प्रसाद व नायब तहसीलदार रामनयन ¨सह ने पुलिस

By JagranEdited By: Publish:Fri, 24 Mar 2017 01:00 AM (IST) Updated:Fri, 24 Mar 2017 01:00 AM (IST)
केराकत में अवैध बूचड़खाना सीज
केराकत में अवैध बूचड़खाना सीज

जागरण संवाददाता, जौनपुर : केराकत के उप जिलाधिकारी अयोध्या प्रसाद व नायब तहसीलदार रामनयन ¨सह ने पुलिस बल के साथ गुरुवार को कस्बे के सिपाह मोहल्ले में अवैध रूप से चल रहे बूचड़खाने को सीज कर दिया।

उपजिलाधिकारी ने बताया कि सिपाह मोहल्ले के वली मोहम्मद, मोबिन, गुलाम एवं कल्लू को एक अहाते में बड़े मवेशियों का मांस बेचते हुए पाया गया। इनके पास मुर्गी व मछली का मांस बेचने का लाइसेंस है। इन लोगों को भविष्य में बड़े जानवर का मांस न बेचने की चेतावनी दी गई और हलफनामा ले लिया गया कि भविष्य में बड़े मवेशियों का मांस नहीं बेचेंगे।

उधर मड़ियाहूं कस्बे के गड़ही मोहल्ले में रानी झील के किनारे स्थित पशु वधशाला का निरीक्षण करने गुरुवार की दोपहर नायब तहसीलदार अब्दुल हई, अधिशासी अधिकारी संजय कुमार, प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्र ¨सह पुलिस बल के साथ पहुंचे। नगर पंचायत द्वारा सात लाइसेंसी मोहम्मद इस्लाम, गुफरान, यूनुस, हारुन, मुस्ताक अहमद, मोहम्मद अहमद, इरशाद अहमद की दुकानों का आवंटन रजिस्टर व उनके फोटो से सभी का मिलान किया गया।

वधशाला के अंदर सभी अधिकारियों ने जाकर साफ सफाई का निरीक्षण किया। पशु चिकित्सक के बैठने वाले कमरे में मेंज कुर्सी न होने पर नाराजगी जताई। नाप जोख में वधशाला से आबादी काफी दूर होने पर संतोष व्यक्त किया। नायब तहसीलदार ने दुकानों के नवीनीकरण की भी जानकारी ली। साफ-सफाई के संबंध में अब्दुल हई ने दुकानदारों को कड़ा निर्देश दिया।

chat bot
आपका साथी