अपने हक की लड़ाई के लिए रहें तैयार

जौनपुर: उप्र राज्य कर्मचारी महासंघ की बैठक शनिवार को रामकेश यादव की अध्यक्षता में हुई। बैठक में स

By Edited By: Publish:Sat, 06 Feb 2016 09:44 PM (IST) Updated:Sat, 06 Feb 2016 09:44 PM (IST)
अपने हक की लड़ाई के लिए रहें तैयार

जौनपुर: उप्र राज्य कर्मचारी महासंघ की बैठक शनिवार को रामकेश यादव की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सुरेश कुमार ¨सह वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रांतीय ने कर्मचारियों की 32 सूत्रीय मांगों पर प्रकाश डालते हुए कर्मचारियों से संघर्ष के लिए तैयार रहने का आह्वान किया।

महामंत्री प्रदीप कुमार ¨सह बब्बू ने कर्मचारियों को आगाह किया कि आपका हक सरकारों द्वारा समाप्त किया जा रहा है इसलिए अपने हक की लड़ाई के लिए तैयार रहें। अजय कुमार ¨सह एवं संजय कुमार चौधरी ने वाराणसी जनपद के सिगरा ¨सचाई कालोनी में होने जा रहे राष्ट्रीय कर्मचारी महासंघ के राष्ट्रीय अधिवेशन पर विस्तार से प्रकाश डाला। अजय कुमार ¨सह ने केंद्र व प्रदेश सरकार को आगाह किया कि कर्मचारियों से जो टकराएगा उसका हाल कांग्रेस जैसा होगा। बैठक में पारसनाथ यादव, राजबली यादव, अंजनी कुमार उपाध्याय, अरुण कुमार ¨सह, अर¨वद कुमार यादव आदि रहे।

chat bot
आपका साथी