स्टेशनों की व्यवस्था सुधारने पर जोर

जौनपुर: डीआरएम एके लोहाटी ने शाहगंज, जौनपुर जंक्शन व जफराबाद स्टेशन का शनिवार को निरीक्षण किया। उन्ह

By Edited By: Publish:Sat, 06 Feb 2016 09:17 PM (IST) Updated:Sat, 06 Feb 2016 09:17 PM (IST)
स्टेशनों की व्यवस्था सुधारने पर जोर

जौनपुर: डीआरएम एके लोहाटी ने शाहगंज, जौनपुर जंक्शन व जफराबाद स्टेशन का शनिवार को निरीक्षण किया। उन्होंने स्टेशनों की व्यवस्थाओं को सुधारने पर जोर दिया। साथ ही लोगों की मांगों को पूर्ण करने का आश्वासन दिया।

उन्होंने कहा कि स्टेशन का मुख्य गेट फैजाबाद करने के लिए पूर्वोत्तर रेलवे को पत्र लिखा जाएगा। उसके बाद प्रस्ताव मंत्रालय को भेजा जाएगा। श्री लोहाटी ने रेलवे स्टेशन पर वा¨शग लाइन बनवाने की बात भी कही। उनसे नागरिकों ने कुछ ट्रेनों के ठहराव की मांग की। इस पर उन्होंने अपने मातहतों को टाटा-अमृतसर एक्सप्रेस के ठहराव के संबंध में विचार करने को कहा। रेलवे कालोनी में जल भराव की समस्या से भी लोगों ने अवगत कराया। उन्होंने समस्या के निराकरण का आश्वासन दिया। इसके अलावा टिकट खिड़की अन्यत्र बनाने और स्टेशन पर साफ-सफाई व शौचालय को व्यवस्थित करने का निर्देश भी उन्होंने मातहत अधिकारियों को दिया।

इसके बाद वे जौनपुर जंक्शन पहुंचे। यात्री प्रतीक्षालय, टिकट घर, प्लेटफार्म आदि का निरीक्षण किया। टीन शेड को सही कराने को कहा। सुरंग से लेकर प्लेटफार्म नंबर 4, 5 पर प्रकाश की विशेष व्यवस्था कराने का निर्देश दिया। सफाई व्यवस्था का पाठ पढ़ाते हुए उन्होंने स्टेशन की व्यवस्था को सुधारने पर जोर दिया। साथ ही लाइट न होने पर जनरेटर चलवाने का निर्देश दिया। इसके बाद वे जफराबाद स्टेशन का निरीक्षण करने पहुंचे। जहां सफाई व्यवस्था को सही कराने को कहा। साथ ही लोगों की मांगों को पूर्ण करने का आश्वासन दिया।

chat bot
आपका साथी