शासन तक पहुंचेगा काम रोकने का मामला

जौनपुर : सेतु निगम के मुख्य परियोजना प्रबंधक वाराणसी जोन डीआर विद्यार्थी ने शनिवार को ओवरब्रिज नि

By Edited By: Publish:Sat, 06 Feb 2016 09:16 PM (IST) Updated:Sat, 06 Feb 2016 09:16 PM (IST)
शासन तक पहुंचेगा काम रोकने का मामला

जौनपुर : सेतु निगम के मुख्य परियोजना प्रबंधक वाराणसी जोन डीआर विद्यार्थी ने शनिवार को ओवरब्रिज निर्माण कार्य स्थल का निरीक्षण किया। चल रहे कार्यों के प्रगति का स्थलीय सच जानते हुए गहन समीक्षा किया। साथ ही कहा कि रेलवे द्वारा बंद कराए गए कार्यों से हमारा कार्य प्रभावित होगा। मौजूदा स्थिति से शासन को अवगत कराया जाएगा। इस संबंध में रेलवे को शीघ्र अपनी कार्यवाही पूर्ण करते हुए काम करने के लिए पत्र भी प्रेषित किया जाएगा।

शहर के मिर्जापुर मार्ग पर सिटी स्टेशन के समीप ओवरब्रिज बनाने का जब फरमान हुआ तो लोगों में खुशी का संचार हुआ। लोगों का मानना था कि इस ओवरब्रिज के बनने से जाम की समस्या काफी कम हो जाएगी और मड़ियाहूं-जौनपुर मार्ग पर आवागमन काफी सुलभ हो जाएगा। शासन ने निर्माण कार्य हेतु कुल 4982.99 लाख रुपये की लागत निर्धारित किया। काम कराने के लिए शासन ने कार्यों को सेतु निगम सहित कई संबंधित विभागों को लगाया। इसके लिए सभी को अलग-अलग बजट निर्धारित किया, ¨कतु विभागीय कोरमपूर्ति में ही ढाई साल से ज्यादा समय तक लटका रहा। किसी तरह निर्माण कार्य भी शुरू हुआ वह भी अब नये पेंच में फंस गया। रेलवे लाइन के ऊपर काम कराने के लिए संबंधित विभाग द्वारा एक कोलकाता की कार्यदायी संस्था बीबीजे को जिम्मेदारी दी गई थी, ¨कतु किन्ही कारणों से उसे टर्मिनेट कर दिया गया। इस पर काम बंद कर कार्यदायी संस्था अपना सामान समेटने लगी।

इस खबर को'दैनिक जागरण'ने प्रमुखता से प्रकाशित किया। उधर मुख्य परियोजना प्रबंधक वाराणसी जोन ने लखनऊ जाते वक्त कार्य स्थल का निरीक्षण किया। सेतु निगम द्वारा दस ¨बदुओं की गहन समीक्षा किया। उन्होंने पूर्ण किए गए पाइ¨लग के कार्य को देखा। तैयार किए गए दस पाइल की गुणवत्ता की जांच किया। चल रहे सभी पियर के काम की भी प्रगति जानी। इस दौरान उन्होंने रेलवे द्वारा बंद कराए गए कार्य के बाबत कहा कि उनका कार्य काफी महत्वपूर्ण। इस तरीके से उनके काम के कारण हमारा कार्य भी प्रभावित होगा। उन्होंने आस-पास कार्य में बाधा बन रहे खंभों और पेड़ों को हटाने का भी निर्देश दिया।

व्यवस्था कराकर कराया जाएगा कार्य डीआरएमजौनपुर: स्टेशनों का निरीक्षण करने आए मंडल रेल प्रबंधक एके लोहाटी ने कहा कि सिटी स्टेशन पर कार्यदायी संस्था की लापरवाही के कारण काम ठप कराया गया है। अब व्यवस्था कराकर ओवरब्रिज बनवाया जाएगा।

chat bot
आपका साथी