एकजुट संघर्ष का लिया संकल्प

जौनपुर: राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष राकेश कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में कृषि प

By Edited By: Publish:Mon, 18 May 2015 07:02 PM (IST) Updated:Mon, 18 May 2015 07:02 PM (IST)
एकजुट संघर्ष का लिया संकल्प

जौनपुर: राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष राकेश कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में कृषि परिसर में सोमवार को वीएन ¨सह की पुण्य तिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। सभा में वक्ताओं ने कर्मचारी हित में एकजुट होकर संघर्ष का संकल्प लिया। विभिन्न घटक संघ कर्मचारियों ने वीएन ¨सह के चित्र पर माल्यार्पण किया।

जिलाध्यक्ष राकेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा स्व.¨सह द्वारा कर्मचारियों को केंद्र के समान महंगाई भत्ता, वेतन आदि की समानता दिलाए जाने के संघर्ष को याद किया गया। उपाध्यक्ष उपेंद्र प्रताप ¨सह ने कहा कि कर्मचारियों को स्व.¨सह के बताए रास्ते पर चलने का हम संकल्प लें एवं कर्मचारी हितों के लिए सदैव संघर्षशील रहें, यही सच्ची श्रद्धांजलि होगी। जिला मंत्री सीबी ¨सह ने संचालन करते हुए कहा कि 23 को होने वाली लखनऊ रैली की तैयारी में अभी से सबको जुट जाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि कर्मचारी एकजुट होकर रैली को सफल बनाएं।

सभा को सभाजीत यादव संप्रेक्षक, चंद्रशेखर ¨सह, बीबी ¨सह, छत्रधारी ¨सह, राम आसरे यादव, राकेश ¨सह, कामेश्वर ¨सह, आलमदार हुसैन आदि ने संबोधित किया।

इस मौके पर लालचंद्र यादव, शोभनाथ ¨सह, राजबली यादव, मनोज कुमार राय, अश्वनी जायसवाल आदि रहे।

chat bot
आपका साथी