समूह की महिलाएं वितरित करेंगी बच्चों को सूखा राशन

संवाद सूत्र रामपुरा समूह की महिलाएं ही आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों को ड्राई राशन वितर

By JagranEdited By: Publish:Sun, 29 Nov 2020 11:09 PM (IST) Updated:Sun, 29 Nov 2020 11:09 PM (IST)
समूह की महिलाएं वितरित करेंगी बच्चों को सूखा राशन
समूह की महिलाएं वितरित करेंगी बच्चों को सूखा राशन

संवाद सूत्र, रामपुरा : समूह की महिलाएं ही आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों को ड्राई राशन वितरण करेंगी। इसमें बिल्कुल पारदर्शिता की जरूरत है कहीं से कोई शिकायत नहीं मिलनी चाहिए तथा पंजीकृत बच्चों को वितरण अनिवार्य है। उक्त बात शनिवार को ब्लॉक सभागार में स्वयं सहायता समूहों एव आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की बैठक में बीडीओ ओमप्रकाश द्विवेदी ने कही।

उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा है कि महिलाओं को सशक्त बनाने की बहुत जरूरत है उनको विभिन्न प्रकार के प्रयोजनों से जोड़ा जाए ताकि वह स्वावलंबी बन जीवकोपार्जन कर सकें। सरकार ने फैसला लिया है कि आंगनबाड़ी केंद्रों पर पंजीकृत बच्चों, गर्भवती महिलाओं व धात्री महिलाओं को समय से पुष्टाहार वितरण हो सके। इसलिए अब आंगनबाड़ी केंद्रों पर समूहों के माध्यम से ड्राई राशन वितरण शुरू किया गया है। कोटेदारों से राशन प्राप्त कर वितरण किया जाए। गेहूं, चावल के साथ मिलने वाली चने की दाल समूहों की महिलाओं द्वारा ही खरीदी जाएगी। जिसके लिए कन्वर्जन कॉस्ट उनके खातों में पहुंच रही ह ।लेकिन बंदिश है कि कम से कम 60 रुपये तथा अधिकतम 66 रुपये प्रति किलो की दर से ही भुगतान किया जाएगा। ब्लॉक के समूहों को संचालित करवाने में परिपक्व बीएमएम पुष्पेंद्र यादव ने बताया कि जिस केंद्र पर जितने बच्चे पंजीकृत होंगे उन्हीं को ड्राई राशन मिलेगा। समूहों की महिलाओं द्वारा वितरण के बाद जो शेष बचता है उसे संबंधित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को रिसीव करवाएं। सूखे राशन पर एक नजर

6 माह से 3 वर्ष के बच्चों को 1 किलो चावल, डेढ़ किलो गेहूं तथा 750 ग्राम घी दिया जाएगा। जल्द ही दूध भी बच्चों को उपलब्ध करवाया जाने पर विचार किया जा रहा है। इस मौके पर सीडीपीओ शोभा चतुर्वेदी व मीरा निरंजन तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता तथा 25 समूहों की महिलाओं ने सहभागिता की।

chat bot
आपका साथी