पंचायतों को सुदृढ़ व सुंदर बनाने के सिखाए गुर

संवाद सूत्र महेबा ब्लाक सभागार में दूसरे दिन 27 ग्राम प्रधानों को पंचायतों को सुदृढ़ व सुंदर

By JagranEdited By: Publish:Thu, 30 Sep 2021 04:41 PM (IST) Updated:Thu, 30 Sep 2021 04:41 PM (IST)
पंचायतों को सुदृढ़ व सुंदर बनाने के सिखाए गुर
पंचायतों को सुदृढ़ व सुंदर बनाने के सिखाए गुर

संवाद सूत्र, महेबा : ब्लाक सभागार में दूसरे दिन 27 ग्राम प्रधानों को पंचायतों को सुदृढ़ व सुंदर बनाने के लिए विधिक जानकारी दी गई। यह भी बताया गया कि ग्राम पंचायत की निर्धारित कर लगाकर ग्राम पंचायत की आय बढ़ाई जा सकती है।

सरकार की योजना है कि ग्राम पंचायतें सशक्त बनकर उभरें तथा विकास कार्यों से गांव को आदर्श बनाएं। प्रयास करें कि ग्राम सचिवालय में ही ग्राम स्तर के सभी कार्य निष्पादित हो जाएं। इसी परिपेक्ष्य में गुरुवार को दूसरे दिन 27 ग्राम प्रधानों को प्रशिक्षण दिया गया। बीडीओ अतिरंजन सिंह ने बताया कि ग्राम पंचायत में कर वसूलने की प्रक्रिया है। लोगों को सुविधाएं मुहैया कराकर पंचायत कर ले सकती है। इसके अलावा एक योजना में पात्रों को लाभ दिलाने का प्रयास होना चाहिए। राज्य प्रशिक्षक सुल्तान मेहंदी ने बताया कि ग्राम पंचायतों में ग्राम पंचायत सदस्यों की क्या भागीदारी है उनकी सहभागिता से ग्राम को सुदृढ़ एवं सुंदर बनाया जा सकता है। ग्राम पंचायत की बैठक में सदस्य सम्मिलित होते हैं व ग्राम सभा की बैठक में गांव के मतदाता भाग लेते हैं। राज्य प्रशिक्षक स्वास्थ्य शशांक स्वरूप सिंह ने कहा कि ग्राम पंचायत में स्वास्थ्य एवं कल्याण समिति का भी गठन किया जाता है। इस समिति के सदस्यों को गांव की स्वास्थ्य व्यवस्था पर ध्यान रखना चाहिए।

chat bot
आपका साथी