सर्पदंश से बिगड़ी दो की हालात, झाड़फूंक में गई जान

संवाद सूत्र रामपुरा केंद्रीय पंचायती राज मंत्री भारत

By JagranEdited By: Publish:Fri, 07 Aug 2020 11:21 PM (IST) Updated:Fri, 07 Aug 2020 11:21 PM (IST)
सर्पदंश से बिगड़ी दो की हालात, झाड़फूंक में गई जान
सर्पदंश से बिगड़ी दो की हालात, झाड़फूंक में गई जान

संवाद सूत्र, रामपुरा/कदौरा : रामपुरा के नरौल गांव में खेत की रखवाली करने के दौरान किसान को सर्प ने डस लिया। स्वजन आरोप लगाते हैं कि उरई व झांसी में भर्ती नहीं करने पर घर ले आए और झाड़फूंक में जान चली गई। इधर, कदौरा के लमसर गांव में भी सर्पदंश की शिकार महिला की झाड़फूंक के चक्कर में जान चली गई।

ग्राम नरौल निवासी 32 वर्षीय हीरेंद्र सिंह बुधवार रात सब्जी की फसल की खेत पर रखवाली कर रहा था। रात में सर्प के डसने पर स्वजन अस्पताल ले गए भाई महाराज सिंह का आरोप है कि जिला अस्पताल में इलाज के बजाए झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। वहां भी भर्ती नहीं किया गया। घर ले आए और झांड़फूंक कराते रहे, गुरुवार रात भाई ने दम तोड़ दिया। मौत के बाद पत्नी मुन्नी देवी व मां सावित्री देवी का बुरा हाल हो गया। तीन वर्षीय बेटी श्रष्टि के सिर से पिता का साया हट गया। सीएचसी चिकित्साधिकारी डॉ. अरुण जादौन ने बताया कि जिला अस्पताल रेफर किया गया था। झाड़फूंक में महिला की गई जान

संसू, कदौरा : ग्राम लमसर निवासी पवन कुमार की पत्नी गायत्री गुरुवार रात सो रही थीं। रात करीब 11 बजे सर्प ने डस लिया। अस्पताल ले जाने के बजाए झाड़फूंक कराई जाने लगी। हालत बिगड़ने पर स्वजन शुक्रवार सुबह सीएचसी ले जा रहे थे, तभी रास्ते में दम तोड़ दिया। उसका विवाह एक वर्ष पहले ही हुआ था। लॉकडाउन में महाराष्ट्र से पत्नी को लेकर लौटा था।

chat bot
आपका साथी