एक होमगार्ड के भरोसे 100 छात्राओं की सुरक्षा

संवाद सूत्र, बंगरा : कोतवाली क्षेत्र की ग्राम पंचायत बंगरा में संचालित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिक

By JagranEdited By: Publish:Wed, 13 Feb 2019 06:30 PM (IST) Updated:Wed, 13 Feb 2019 06:30 PM (IST)
एक होमगार्ड के भरोसे 100 छात्राओं की सुरक्षा
एक होमगार्ड के भरोसे 100 छात्राओं की सुरक्षा

संवाद सूत्र, बंगरा : कोतवाली क्षेत्र की ग्राम पंचायत बंगरा में संचालित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की सुरक्षा भगवान भरोसे है। मात्र एक शस्त्र विहीन होमगार्ड के भरोसे सुरक्षा व्यवस्था है। छात्राओं व स्टाफ को दहशत के माहौल में जीना मजबूरी बनकर रह गई है।

ग्राम बंगरा में संचालित उक्त विद्यालय में 100 छात्राएं पंजीकृत हैं जिनको पढ़ाने के लिए महिला अध्यापिकाओं की तैनाती है। वहीं रसोइयों सहित अन्य महिला स्टाफ ही मौजूद रहता है। जिसकी सुरक्षा सिर्फ एक डंडा लिए होमगार्ड के कंधों पर है। यहां पर एक महिला गार्ड की सख्त जरूरत है। यह विद्यालय रेंढ़र रोड पर सुनसान इलाके में होने से और भी भय रहता है। दिन में तो कोई बात नहीं मगर रात में सुरक्षा की अहम जरूरत महसूस की जाती है। यूपी100 का भी नहीं दिखता मूवमेंट: हर थाना कोतवाली क्षेत्र में दो-दो यूपी 100 गाड़ियां उपलब्ध करवाई गईं हैं। मध्य प्रदेश की सीमा होने के बावजूद यहां पर रात्रि गश्ती और पुलिस गाड़ियों की आवाजाही नहीं दिखती है। वार्डेन कीर्ति गुप्ता के अनुसार स्कूल में एक महिला होमगार्ड की ड्यूटी लगाए जाने की कई बार मांग की जा चुकी है लेकिन कोई गौर नहीं किया गया है। महिला होमगार्ड की ड्यूटी लगाने व यूपी 100 के मूवमेंट के लिए सीओ से बात कर व्यवस्था करवाई जाएगी। वैसे ऐसा कोई माहौल नहीं है जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर कोई आंच आती हो फिर भी प्रयास रहेगा कि किसी प्रकार की दिक्कत महसूस न हो सके। -मनोज कुमार सागर, एसडीएम कस्तूरबा विद्यालय का विवरण

कुल छात्राओं का पंजीकरण -100

वार्डेन -1

स्थाई अध्यापक -4

अस्थाई अध्यापक -3

क्लर्क -1

महिला रसोइया -3

चौकीदार -2

chat bot
आपका साथी