पुलिस पर निर्दोषों को पकड़ने का आरोप, हाईवे जाम

धीरे जाम बढ़ने लगा। जाम की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पंहुची और महिलाओं को समझाने का प्रयास किया लेकिन महिलाएं नहीं मानीं। तभी एडीएम प्रमिल कुमार सिंह मौके पर पहुचे और मृतक की मां व लोगों को समझाया। महिलाओं ने बताया कि पुलिस निर्दोष लोगों को पकड़ कर उनका उत्पीड़न कर रही है और घटना मे जो लोग शामिल हैं उन्हें नहीं पकड़ रही है। जिसके बाद एडीएम ने मृतक की मां से कोतवाली चलने की बात कही और कहा कि जिन लोगों के नाम मृतक की मां ले रही है उनकी गिरफ्तारी होगी और जो निर्दोष है उनका उत्पीड़न नहीं होगा। तब कहीं जाकर महिलाए व लोग माने और जाम खोला।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 16 Oct 2019 11:21 PM (IST) Updated:Fri, 18 Oct 2019 06:19 AM (IST)
पुलिस पर निर्दोषों को पकड़ने का आरोप, हाईवे जाम
पुलिस पर निर्दोषों को पकड़ने का आरोप, हाईवे जाम

संवाद सहयोगी, कालपी : पुलिस एक माह बाद भी जहां जावेद हत्याकांड में कोई सुराग नहीं पा सकी है, वहीं पूछताछ के लिए उठाए लोगों का उत्पीड़न करने की आवाज बुलंद हो रही है। बुधवार को जावेद की मां के साथ मोहल्ले की कई महिलाओं ने फुलपावर चौराहे के समीप हाईवे पर जाम लगा दिया। वाहनों की आवाजाही रोक प्रदर्शन किया। एडीएम के आश्वासन के बाद आक्रोशित महिलाओं व लोगों ने जाम खोला।

भट्टीपुरा निवासी जावेद की 15 सितंबर को गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। शव तिरही गांव के पास नहर में मिला था। कोतवाली पुलिस ने अज्ञात लोगों के विरुद्ध हत्या व शव को छिपाने का मुकदमा दर्ज कर लिया था। एक माह बीत जाने के बाद भी पुलिस मामले का खुलासा नहीं कर सकी। इसे लेकर रविवार को भी जावेद की मां विल्कीस व मोहल्ले की महिलाएं कोतवाली पहुंची थीं। उन्होंने घटना में कोतवाली के एक सिपाही व चार लोगों के नाम लिए थे। पुलिस द्वारा जल्द घटना का खुलासा करने के आश्वासन पर महिलाएं लौट गई थीं। निर्दोषों को हिरासत में लेने का आरोप, नारेबाजी

हत्या के खुलासे को लेकर कोतवाली पुलिस ने मोहल्ले के कुछ लोगों को हिरासत में लिया। इससे मोहल्ले के लोग व महिलाएं आक्रोशित हो गईं और बुधवार की शाम निर्दोषों को प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए सर्विस लेन पर जाम दिया। पुलिस के विरुद्ध प्रदर्शन किया गया। धीरे-धीरे जाम बढ़ने लगा। जाम की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और महिलाओं को समझाने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं मानीं।

एडीएम ने दोषियों पर कार्रवाई का दिया भरोसा

एडीएम प्रमिल कुमार सिंह पहुंचे और लोगों को समझाया। महिलाओं ने बताया कि पुलिस निर्दोष लोगों को पकड़ कर उनका उत्पीड़न कर रही है और घटना में जो लोग शामिल हैं, उन्हें नहीं पकड़ रही है। जिसके बाद एडीएम ने कहा कि जिन लोगों के नाम मृतक की मां ले रही है उनकी गिरफ्तारी होगी और जो निर्दोष हैं उनका उत्पीड़न नहीं होगा। उसके बाद लोग शांत हुए।

chat bot
आपका साथी