मंडी बंद होने से रोजी के लिए परेशान रहे पल्लेदार

संवाद सहयोगी जालौन व्यापारी अपनी मांगों को लेकर

By JagranEdited By: Publish:Thu, 24 Sep 2020 11:17 PM (IST) Updated:Thu, 24 Sep 2020 11:17 PM (IST)
मंडी बंद होने से रोजी के लिए परेशान रहे पल्लेदार
मंडी बंद होने से रोजी के लिए परेशान रहे पल्लेदार

संवाद सहयोगी, जालौन : व्यापारी अपनी मांगों को लेकर प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर 21 से 26 सितंबर तक के लिए मंडी को बंद किये हुए। मंडी बंद होने के कारण पांच करोड़ का व्यापार प्रभावित हुआ है।

केंद्र सरकार द्वारा मंडी के बाहर लगने वाले टैक्स को समाप्त कर दिया गया है। इसको लेकर आढ़तिए परेशान हैं। उनका कहना है कि मंडी के अंदर लगने वाला ढाई फीसद टैक्स भी समाप्त किया जाए। इसी को लेकर 21 से 26 सितंबर तक मंडी में व्यापारियों द्वारा हड़ताल कर दी गई है। हड़ताल के पांच दिन भी मंडी पूरी तरह बंद रही तथा मंडी में सन्नाटा पसरा रहा। लगातार पांच दिनों से मंडी होने के व्यापारिक गतिविधियां थम गई हैं। मंडी अध्यक्ष योगेश अग्रवाल ने बताया कि छह दिन मंडी बंद से करीब पांच करोड़ रुपये का कारोबार प्रभावित हुआ है। मंडी बंद होने से किसान पल्लेदार हुए परेशान

मंडी बंद होने के चलते वहां अपना अनाज बेचने आए किसान परेशान रहे। इस दौरान किसान व्यापारियों से अनुनय विनय करते नजर आए लेकिन व्यापारियों द्वारा अनाज लेने से मना कर दिया गया। आम दिनों में जब मंडी खुलती है तो एक सैकड़ा पल्लेदारों को मंडी में काम मिल जाता है। हड़ताल के चलते मंडी बंद रही इसके चलते पल्लेदार परेशान दिखे। वह काम के लिए भटकते रहे।

chat bot
आपका साथी