युद्ध में शहीद जवानों की पत्नियों को किया सम्मानित

जासं,उरई : पूर्व सैनिक सेवा परिषद के तत्वावधान में रविवार को इंद्रा पैलेस में प्रांत प्रतिनिधि स

By JagranEdited By: Publish:Sun, 28 Oct 2018 11:40 PM (IST) Updated:Sun, 28 Oct 2018 11:40 PM (IST)
युद्ध में शहीद जवानों की पत्नियों को किया सम्मानित
युद्ध में शहीद जवानों की पत्नियों को किया सम्मानित

जासं,उरई : पूर्व सैनिक सेवा परिषद के तत्वावधान में रविवार को इंद्रा पैलेस में प्रांत प्रतिनिधि सभा व वार्षिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें कानपुर प्रांत के पंद्रह जनपदों के पदाधिकारियों ने सहभागिता की। इस आयोजन के दौरान युद्ध में शहीद हुए वीरों की 28 पत्नियों को सम्मानित किया गया।

पूर्व सैनिक सेवा परिषद के प्रादेशिक अध्यक्ष पूर्व एयर कमांडर गिरीश चंद्र मिश्रा, विशिष्ट अतिथि पूर्व कर्नल यशवंत राव राठौर, पूर्व लेफ्टीनेंट कमांडर आरके मेहरोत्रा व पूर्व मेजर घनश्याम ¨सह ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। सर्वप्रथम दीप प्रज्वलन के साथ ही सरस्वती वंदना हुई। मंचासीन अतिथियों के लिए स्वागत गीत का प्रस्तुतीकरण किया गया। इसके बाद शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। पूर्व सैनिकों ने फूल मालाएं अर्पित कर शहीदों को नमन किया। सैनिक गीत के साथ ही सभी जनपदों की कार्रवाई का वृत्त विवरण प्रस्तुत किया गया। प्रांत अध्यक्ष पूर्व ग्रुप कैप्टन आरके यादव ने सैनिकों की समस्याओं को लेकर अपने विचार प्रस्तुत किए। मुख्य अतिथि श्री मिश्रा ने अपने उद्बोधन में कहा कि संगठन पूर्व सैनिकों की समस्याओं के लिए हमेशा प्रयासरत रहा है और रहेगा। पूर्व सैनिक अपनी किसी भी समस्या को संगठन के पदाधिकारियों से समक्ष रख सकते हैं। इसके बाद शहीद हुए सैनिकों की 28 पत्नियों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर पूर्व कैप्टन मास्टर ¨सह, सूबेदार मेजर आशाराम, पूर्व कैप्टन महेंद्र ¨सह, ऊदल ¨सह, गंगाराम पाल, जयदेव यादव, जितेंद्र यादव वाईके ¨सह सहित बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी