शार्ट सर्किट से लगी आग, गृहस्थी जलकर राख
संवाद सूत्र कुठौंद थाना क्षेत्र के ग्राम सुरवाली में म
संवाद सूत्र, कुठौंद : थाना क्षेत्र के ग्राम सुरवाली में मजदूर महिला सुनीता पत्नी स्वर्गीय कमलेश दोहरे के घर में सोमवार की सुबह 10 बजे शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और अफरातफरी मच गई। ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया तब तक सुनीता देवी के घर की गृहस्थी जलकर खाक हो गई और घर पर बंधे जानवरों में 3 बकरियों की मौत हो गई और एक पड़िया समेत 2 भैसें गंभीर रूप से जल गईं। साथ ही गृहस्थी का काफी सामान जल गया। सुनीता देवी ने बताया कि वह मजदूरी करके अपना घर चलती है। आग लगने से उसका करीब एक लाख रुपए का नुकसान हुआ है। प्रधान देव प्रताप सिंह ने प्रशासन को सूचना दी और लेखपाल को मौके पर बुलाकर घटना का स्थलीय निरीक्षण कर पीड़ित महिला को हर संभव मदद का भरोसा दिया है।