सिलेंडर लीक होने से लगी आग, गृहस्थी खाक

संवाद सूत्र, आटा : थाना क्षेत्र के ग्राम गुरु का इटौरा में शुक्रवार की सुबह नाश्ता बनाते समय एक

By JagranEdited By: Publish:Fri, 21 Sep 2018 10:37 PM (IST) Updated:Fri, 21 Sep 2018 10:37 PM (IST)
सिलेंडर लीक होने से लगी आग, गृहस्थी खाक
सिलेंडर लीक होने से लगी आग, गृहस्थी खाक

संवाद सूत्र, आटा : थाना क्षेत्र के ग्राम गुरु का इटौरा में शुक्रवार की सुबह नाश्ता बनाते समय एक घर आग की चपेट में आ गया। किचन में काम के दौरान सिलेंडर लीक होने की वजह से आग लग गई। देखते ही देखते घर का सामान चपेट में आ गया। जान बचाने की गरज से सभी लोग घर से बाहर भाग निकले। धुआं देख आसपास के लोग पहुंचे और मदद की। स्थानीय लोगों की मदद से सिलेंडर को बाहर फेंका गया, जिसके बाद आग पर काबू पाया जा सका। तब तक पूरी गृहस्थी खाक हो चुकी थी।

ग्राम गुरु का इटौरा निवासी जितेंद्र पुत्र मान¨सह के कमरे में शुक्रवार की सुबह 6 बजे आग लग गई। आग उस समय लगी जब जितेंद्र की पत्नी गैस पर काम कर रही थीं। तभी सिलेंडर में रिसाव से अचानक आग पकड़ ली। आग ने भीषण रूप धारण कर लिया और देखते ही देखते आग पूरे कमरे में फैल गई और कमरे में रखा सामान फ्रिज, कूलर, पंखा, टीवी, 4 बोरी गेहूं, 2 मोबाइल, बैड, रजाई गद्दा और पहनने के कपड़े और गृहस्थी का संपूर्ण सामान जलकर खाक हो गया। कमरे से आग का धुआं देखते ही आनन फानन में आसपास के लोग आ गए और आग बुझाने का प्रयास किया। सिलेंडर को घर से बाहर फेंका तब कहीं जाकर आग बुझ सकी। जब तक आग बुझी गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया।

chat bot
आपका साथी