खपरैल में लगी धन्नी गिरी, वृद्धा की मौत, तीन घायल

संवाद सूत्र, कदौरा : थाना क्षेत्र के ग्राम बागी में घर के खपरैल में लगी धन्नी सो रहे लोगों पर ि

By JagranEdited By: Publish:Thu, 12 Jul 2018 06:02 PM (IST) Updated:Thu, 12 Jul 2018 06:02 PM (IST)
खपरैल में लगी धन्नी गिरी, वृद्धा की मौत, तीन घायल
खपरैल में लगी धन्नी गिरी, वृद्धा की मौत, तीन घायल

संवाद सूत्र, कदौरा : थाना क्षेत्र के ग्राम बागी में घर के खपरैल में लगी धन्नी सो रहे लोगों पर गिर गई। जिसकी चपेट में आकर एक वृद्धा की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हुए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिजनों ने कानूनगो को जानकारी देकर मुआवजे की मांग की है। उक्त घटना से पूरे परिवार में मातम छा गया।

बुधवार की रात बारिश होने से ग्राम बागी में गरीब महिला बिब्बन (60) पत्नी वसीर शाह के घर में लेटने के लिए जगह नहीं थी। जिससे वह बेटी आमना के घर रात गुजारने के लिए चली गईं। उनको आशंका थी कि बारिश से उनका घर गिर सकता है। रात में बिब्बन अपने दामाद के घर परिवार सहित सो गईं। तभी रात लगभग 11 बजे के बाद शुरू हुई बारिश से एक तरफ की कच्ची दीवार गिर गई और छप्पर में लगी लकड़ी की बल्ली सो रहे परिवार के ऊपर आ गिरी। जिससे पूरा परिवार दब गया। चीख-पुकार सुन आसपास के लोग दौड़े और सभी को बाहर निकाला। घटना में सिमरन (06), रोजी (10), गुलफशा (20) को मामूली चोटें आई हैं। इसके बाद बिब्बन को बाहर निकाला गया लेकिन गंभीर चोट लग जाने के कारण उसकी मौत हो गई। घायल बच्चों को इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। धन्नी गिरने से महिला की मौत की खबर कानूनगो को दे दी गई है। जिससे पीड़ित परिवार को मुआवजा मिल सके।

chat bot
आपका साथी