कीटनाशक पीने से युवक की बिगड़ी हालत, अस्पताल में मौत

संवाद सूत्र डकोर थाना क्षेत्र के सिमिरिया गांव में एक युवक ने कीटनाशक का सेवन कर लिया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 10 Mar 2019 05:02 PM (IST) Updated:Sun, 10 Mar 2019 05:02 PM (IST)
कीटनाशक पीने से युवक की बिगड़ी हालत, अस्पताल में मौत
कीटनाशक पीने से युवक की बिगड़ी हालत, अस्पताल में मौत

संवाद सूत्र, डकोर : थाना क्षेत्र के सिमिरिया गांव में एक युवक ने कीटनाशक का सेवन कर लिया। बेहोश देख परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। युवक द्वारा आत्मघाती कदम उठाने की वजह पता नहीं चली है। पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है।

सिमिरिया गांव निवासी खिलावन कुशवाहा का बीस वर्षीय पुत्र मूलचंद्र शनिवार को खेत पर गया था। देर शाम वह घर लौटा और अपने कमरे में चला गया। कुछ देर बाद पहुंचे परिजनों ने जब बेहोश मूलचंद्र के मुंह से झाग निकलता देखा तो पैरों तले जमीन खिसक गई। आननफानन अस्पताल लेकर भागे। जिला अस्पताल में देर रात उसने दम तोड़ दिया। घर पर खबर पहुंचते ही कोहराम मच गया। वजह को लेकर तरह-तरह की चर्चा है। थाना प्रभारी आशीष मिश्र का कहना है कि परिजनों से पूछताछ में भी मौत की वजह सामने नहीं आई है। हर बिंदु पर जांच चल रही है।

chat bot
आपका साथी