जल्द शुरू होगा उरई-जालौन फोरलेन का निर्माण

जागरण संवाददाता, उरई : शहरवासियों के लिए अच्छी खबर है। जल्द ही उरई-जालौन फोरलेन का

By JagranEdited By: Publish:Sun, 04 Feb 2018 02:59 AM (IST) Updated:Sun, 04 Feb 2018 02:59 AM (IST)
जल्द शुरू होगा उरई-जालौन फोरलेन का निर्माण
जल्द शुरू होगा उरई-जालौन फोरलेन का निर्माण

जागरण संवाददाता, उरई : शहरवासियों के लिए अच्छी खबर है। जल्द ही उरई-जालौन फोरलेन का काम शुरू होने वाला है। लोक निर्माण विभाग ने इसकी सभी तैयारियां कर ली हैं। इस सड़क का काम बीच में रुक जाने की वजह से फिलहाल लोगों को आने जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मार्च तक एक तरफ की पूरी सड़क बन जाने की पूरी उम्मीद है।

उरई से जालौन तक फोरलेन सड़क का निर्माण कार्य हो रहा था। वर्ष 2016-17 में कार्य की शुरुआत की गई थी। सड़क आधी अधूरी ही बन पाई थी कि अचानक निर्माण कार्य रोक दिया गया। मौरंग की समस्या भी इसमें बाधक बन गई। सड़क अधूरी रहने से लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। भारी गड्ढे और धूल के चलते चलना मुश्किल है। अब यह परेशानी अधिक दिनों तक नहीं रहेगी। सड़क का निर्माण कार्य इसी सप्ताह शुरू हो जाएगा। मार्च तक एक तरफ की पूरी सड़क बन जाएगी। अधिशासी अभियंता प्रांतीय खंड अभिनेष कुमार ने बताया कि मार्च तक कार्य पूर्ण होने का प्रयास किया जाएगा। एक तरफ की सड़क बन गई तो इससे लोगों को राहत मिल जाएगी। अधिशाषी अभियंता ने बताया कि उरई कोंच सड़क तैयार हो चुकी है। एक कोड बाकी रह गया है उसे भी फरवरी के अंत तक करवा दिया जाएगा। इसके लिए ठेकेदार से बात की गई है।

chat bot
आपका साथी