अन्ना जानवर आया सामने, पलटी ट्रैक्टर-ट्राली, तीन घायल

संवाद सूत्र, माधौगढ़ : किसानों के लिए आफत बने अन्ना जानवर दुर्घटना का भी सबब बन रहे हैं। क

By JagranEdited By: Publish:Mon, 04 Feb 2019 06:36 PM (IST) Updated:Mon, 04 Feb 2019 06:36 PM (IST)
अन्ना जानवर आया सामने, पलटी ट्रैक्टर-ट्राली, तीन घायल
अन्ना जानवर आया सामने, पलटी ट्रैक्टर-ट्राली, तीन घायल

संवाद सूत्र, माधौगढ़ : किसानों के लिए आफत बने अन्ना जानवर दुर्घटना का भी सबब बन रहे हैं। कोतवाली क्षेत्र के सुल्तानपुरा गांव के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर के सामने जानवर आने से चालक ने नियंत्रण खो दिया और ट्राली समेत पलट गया। जिससे ट्राली पर बैठे तीन मजदूर घायल हो गए। राहगीरों की मदद से एंबुलेंस सो अस्पताल भेजा गया, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

मींगनी गांव में सब स्टेशन बनाया जा रहा है। जिसमें काम करने के लिए झारखंड निवासी पचास वर्षीय सूरज, 22 वर्षीय बुद्धराम और 28 वर्षीय मनोज ट्रैक्टर ट्राली से जा रहे थे। तभी सुल्तानपुरा गांव के पास एकाएक तेज रफ्तार ट्रैक्टर के सामने अन्ना जानवर आ गए। जिनको देख चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और जानवरों को बचाने में पलट गया। ट्राली में बैठे लोग उसके नीचे दबकर घायल हो गए। घायलों की चीख पुकार सुन आसपास के लोग जुट गए। राहगीरों की मदद से सभी को बाहर निकाला गया और सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भेजा गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

chat bot
आपका साथी