ग्रेड पे 4800 की मांग हुई बुलंद

उरई, जागरण संवाददाता : डिप्लोमा इंजीनियर आंदोलन खत्म करने को तैयार नहीं है। शनिवार को लोक निर्माण वि

By Edited By: Publish:Sat, 22 Oct 2016 06:28 PM (IST) Updated:Sat, 22 Oct 2016 06:28 PM (IST)
ग्रेड पे 4800 की मांग हुई बुलंद

उरई, जागरण संवाददाता : डिप्लोमा इंजीनियर आंदोलन खत्म करने को तैयार नहीं है। शनिवार को लोक निर्माण विभाग कार्यालय परिसर में धरना प्रदर्शन कर कहा गया कि सरकार चुप बैठी है लेकिन संगठन अपनी मांग की आवाज को बुलंद करता रहेगा। देखना है कि कब तक उनकी उपेक्षा की जाती रहेगी। हम लड़ाई को मांग पूरी होने तक लड़ेंगे।

शनिवार को प्रोन्नत सहायक अभियंताओं ने भी धरना प्रदर्शन में सहभागिता की। प्रीतम ¨सह कुशवाहा ने कहा कि लगभग एक महीने होने को आया फिर भी सरकार ने उनकी मांगों पर कोई ध्यान नहीं दिया है। अब तक कोई सकारात्मक संदेश भी नहीं मिला है। सरकार का मानना है कि कुछ दिन बाद अभियंता हड़ताल खुद ही खत्म कर देंगे लेकिन उसकी यह बड़ी भूल साबित होगी। किसी भी हालत में हड़ताल को खत्म नहीं किया जायेगा बल्कि आंदोलन को और तेजी के साथ बढ़ाया जायेगा। देवी दयाल ने कहा कि अब बहुत हो गया है। अवर अभियंताओं को कोई तवज्जो नहीं दी जा रही है। इससे लगता है कि हमारी कोई अहमियत नहीं है बल्कि हम सभी लोग बिना काम किये वेतन ले रहे हैं। सरकार को सोचना चाहिए कि विकास की जो तस्वीर दिखाई देती है उसमें डिप्लोमा इंजीनियरों का पसीना भी लगा हुआ है। दिन रात मेहनत की जाती है। उन्होंने आंदोलन को आगे बढ़ाने का आवाहन किया। सतीश वर्मा, मनोज श्रीवास्तव, प्रशांत सक्सेना, शत्रुहन ¨सह, भगवती प्रसाद, राजकुमार, राम प्रकाश, विष्णु दत्ता, सुनील कुमार सहित बड़ी संख्या में अवर अभियंता उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी