'आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की हुई उपेक्षा'

उरई, जागरण संवाददाता : आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय बढ़ा दिया गया है लेकिन वह इससे संतुष्ट नहीं ह

By Edited By: Publish:Thu, 29 Sep 2016 06:35 PM (IST) Updated:Thu, 29 Sep 2016 06:35 PM (IST)
'आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की हुई उपेक्षा'

उरई, जागरण संवाददाता : आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय बढ़ा दिया गया है लेकिन वह इससे संतुष्ट नहीं है। गुरूवार को आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट प्रांगण में धरना प्रदर्शन कर कहा कि सरकार ने उनकी उपेक्षा की है। इतना कम मानदेय बढ़ाया गया है, इससे नहीं लगता है कि सरकार ने उनकी मांगों को लेकर गंभीरता दिखाई है। अब आंदोलन चलता रहेगा।

अनीसा खातून ने कहा कि सरकार से बीस हजार रुपये मानदेय देने की बात कही गयी थी लेकिन कुल 800 रुपये मानदेय बढ़ाया गया है। इतने से कुछ नहीं होने वाला है। सरकार ने लीपापोती करके आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को लालीपाप देने का काम किया है। इस तरह के प्रलोभनों में कोई नहीं आयेगा। जब तक मांगे नहीं मान ली जाती हैं हड़ताल खत्म करने का सवाल ही नहीं उठता है। रानी देवी ने कहा कि सरकार ने राज्य कर्मचारी का दर्जा दिए जाने की मांग पर कोई विचार ही नहीं किया है। एक महीने से अधिक समय तक हड़ताल में रहने के बाद भी सरकार ने हमारे साथ छलावा किया है। आखिर इस तरह से भेदभाव क्यों किया जा रहा है। उपेक्षा को बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। इस मौके पर रेशमा, ममता, संगीता, सुलेखा, किरन, अंजू, हेमलता, रानी, प्रियंका, रजनी, कल्पना, राजकुमारी उपस्थित रहीं।

chat bot
आपका साथी