तहसील प्रशासन को ठेंगा दिखा हो रहा मिट्टी खनन

जालौन, संवाद सहयोगी : जिलाधिकारी के आदेश के बाद भी नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में मिट्टी की अवैध खनन ज

By Edited By: Publish:Wed, 02 Sep 2015 07:15 PM (IST) Updated:Wed, 02 Sep 2015 07:15 PM (IST)
तहसील प्रशासन को ठेंगा दिखा हो रहा मिट्टी खनन

जालौन, संवाद सहयोगी : जिलाधिकारी के आदेश के बाद भी नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में मिट्टी की अवैध खनन जारी है। जिसके कारण सरकार को राजस्व का भारी नुकसान हो रहा है। इसके बाद भी जिम्मेदार स्थानीय प्रशासन कोई कार्यवाही नहीं कर रहा है।

नगर व ग्रामीण क्षेत्रों से मिल रही अवैध खनन की शिकायतों पर जिलाधिकारी ने 20 अगस्त को उप जिलाधिकारी, पुलिस विभाग तथा वनाधिकारी को अवगत कराया था। जिलाधिकारी के इस आदेश को स्थानीय प्रशासन ने पूरी तरह ठेंगा दिखा दिया है। जिलाधिकारी के आदेश के बाद भी नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में मिट्टी का अवैध खनन चल रहा है। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम परवई में लगातार मिट्टी का अवैध खनन हो रहा है। 25 अगस्त को तहसीलदार ने निरीक्षण में खनन होते पाया था जिसकी रिपोर्ट शासन को भेज दी गयी थी। इसके बाद भी मिट्टी का अवैध खनन बंद नहीं हो रहा है। जिससे खनन माफियाओं के हौंसले बुलंद होते जा रहे हैं और राजस्व की भारी क्षति हो रही है। अपर जिलाधिकारी आनंद कुमार ने कहा कि राजस्व का नुकसान करने वालों के खिलाफ कोई नरमी नहीं बरती जायेगी। उनके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जायेगी।

chat bot
आपका साथी