राम जन्म के साथ गूंजे जयकारे

By Edited By: Publish:Sun, 21 Sep 2014 07:33 PM (IST) Updated:Sun, 21 Sep 2014 07:33 PM (IST)
राम जन्म के साथ गूंजे जयकारे

कोंच, संवाद सहयोगी : श्रीरामलीला रंगमंच पर शनिवार को राम जन्म लीला के साथ शुभारंभ हो गया। रामजन्म लीला को देखकर लोग मंत्रमुग्ध हो गये।

मानिक चौक बाजार में स्थित रामलीला रंगमंच पर रामजन्म लीला हुयी जिसमें दिखाया गया कि राक्षसों के बढ़ते अत्याचार से परेशान साधु संतों ने भगवान की तपस्या कर उनसे राक्षसों से रक्षा की प्रार्थना की। साधु संतों की तपस्या से भगवान प्रसन्न हुए और उन्होंने भगवान राम को राक्षसों के संहार हेतु पृथ्वी पर भेजा। इस लीला को देखने के लिए भारी संख्या में लोग वहां मौजूद रहे। भगवान राम, लक्ष्मण, भरत शत्रुघ्न की मनमोहने वाली सूरतों को देखकर लोग मंत्रमुग्ध हो गये।

जालौन संवाद सहयोगी के अनुसार रामलीला में रामजन्म की लीला का मंचन किया गया। जिसमें प्रथम दृश्य में राजा दशरथ को ग्लानी होने पर उन्होंने अपने गुरू को अपनी व्यथा सुनायी तथा पुत्र प्राप्ति के लिए याचना की। गुरु वशिष्ठ द्वारा पुत्रेष्ठी यज्ञ करवाया गया जिसमें अग्निदेव ने प्रसन्न होकर एक हवन कुंड का प्रसाद दिया जो राजा ने तीनों रानियों को बांटा। जिसके बाद रानियों ने चार पुत्रों को जन्म दिया जिनका नाम राम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न रखा गया। लीला को देखने के लिए भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी