लॉकडाउन में लॉक हुए दो बहनों के शादी के सपने

- 15 अप्रैल को होनी थी शादी नहीं हो सकी लग्न सगाई - आपसी सहमति से रोकी गई शादी नई तारीख बाद में होगी तय

By JagranEdited By: Publish:Sun, 12 Apr 2020 12:20 AM (IST) Updated:Sun, 12 Apr 2020 12:20 AM (IST)
लॉकडाउन में लॉक हुए दो बहनों के शादी के सपने
लॉकडाउन में लॉक हुए दो बहनों के शादी के सपने

संसू, हाथरस : लॉकडाउन के चलते बिसावर की दो बहनों की होने वाली शादी पर कुछ दिनों के लिए ब्रेक लग गया है। इनकी शादी 15 अप्रैल को होनी थी, लेकिन लॉकडाउन के चलते फिलहाल शादी टाल दी गई है।

बिसावर के घुंघरू कारीगर गोपाल सिंह ने अपनी दोनों पुत्रियां पूजा तथा रेणु का विवाह क्रमश: गिजरौली (हाथरस) निवासी गिरीश तथा मिर्जापुर (सिकंदराराऊ) निवासी सत्यवीर के साथ 2 माह पहले तय किया था। जिसके तहत 11 अप्रैल शनिवार को दोनों की लगन सगाई एक ही स्थान पर होनी तय हुई थी, जबकि विवाह गांव में ही 15 अप्रैल को होना था। जिसके लिए गोपाल सिंह ने हलवाई से लेकर बैंड बाजा वालों आदि को एडवांस भी दे दिया था। शादी के कार्ड भी छपकर आ गए थे, लेकिन 24 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा कोरोना वायरस की भयावहता को देखते हुए पूरे देश में 21 दिन का लॉकडाउन घोषित कर दिया गया। बहरहाल आपसी सहमति से 15 अप्रैल को होने वाली शादी को रोक दिया गया है, शादी की अगली तारीख स्थिति सामान्य होने पर तय करने की बात सामने आई है।

chat bot
आपका साथी